
प्राथमिक शिक्षक संघ के गणमान्य पदाधिकारियों के सम्मान मे अभिनन्दन समारोह आयोजित

गडहनी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव नन्द जी सिंह की अगुवाई मे आरा सासाराम मुख्य मार्ग स्थित गडहनी बनास नदी पुल के समीप चन्द्रहंस मार्केट के सभागार मे जिला प्राथमिक शिक्षक संघ भोजपुर के सभी जिला प्रतिनिधियों एवं जिले के सभी अंचलों के अध्यक्ष, सचिवो का अभिनंदन समारोह सह शैक्षिक कार्यशाला का आयोजन अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ गडहनी के तत्वावधान मे आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ समारोह मे आये हुए गणमान्य अतिथियों के सम्मान के साथ किया गया।इस अवसर पर संघ के जिला एवं अंचलो के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्यों सहित अन्य कई गणमान्य शिक्षको को अंगवस्त्र एवं फूलमाला के साथ सम्मानित कर उन सभी का अभिनंदन स्वागत किया गया।

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्राथमिक शिक्षक संघ भोजपुर के अध्यक्ष हरेन्द्र प्रसाद राय ने कहा कि यह कार्यक्रम निरंतर चलता रहेगा और अधिक से अधिक शिक्षकों को इस संघ से जोड़ कर हम शिक्षकों के हित में लडाई लड़ते रहेंगे। वहीं ए आइ पी टी एफ के काउंसलर श्रीराम भूषण उपाध्याय एवं राज्य कार्यसमिति सदस्य परमात्मा पाण्डेय ने कहा कि शिक्षक एकजुट रहें। सरकार से अब हमारी सीधी लड़ाई आर पार की शुरू होने वाली है।

अभिनन्दन समारोह को संबोधित करते हुए नन्द जी सिंह प्रधान सचिव एवं सम्पत कुमार राय कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की मंशा शिक्षकों के प्रति सही नहीं है। हम शिक्षकों को एकजुट रहकर सरकार के बेतुकी फरमानों का विरोध करने का समय आ गया है।इस अवसर पर वरीय उपाध्यक्ष चनेश्वर सिंह, उपाध्यक्ष डाॅ तारकेश्वर सिंह, राजेन्द्र ओझा, उप प्रधान सचिव मुकेश श्रीवास्तव, संजय देवांशु, कार्यालय सचिव चितरंजन कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने सभी शिक्षकों को एक जुट रहकर सरकार की शिक्षकों को प्रताड़ित करने की नीति का विरोध करने हेतु आह्वान किया।समारोह की अध्यक्षता जिला प्रधान सचिव नन्द जी सिंह के द्वारा किया गया जबकि मंच संचालन जिला सचिव अब्दुल फरीद बख्शी ने किया।अभिनंदन समारोह सह शैक्षिक कार्यशाला में जिला के तरारी, पीरो, चरपोखरी, सहार, जगदीशपुर, बिहिया, शाहपुर, बडहरा, आरा, कोइलवर, संदेश, उदवंतनगर, गडहनी प्रखण्ड के सैकड़ों शिक्षक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

समारोह में भाग लेने वालों में शशिभूषण पाण्डेय, नवल किशोर तिवारी, अभय राय, अमरेन्द्र सिंह, अरविन्द पाण्डेय, रविकान्त किशोर द्विवेदी, योगेन्द्र सिंह, अनिल कांत, मुरारी यादव, शशिभूषण सिंह, शुभ दयाल राम, शशि रंजन, अजीत कुमार, जावेद हुसैन, शम्भु राय, शाइस्ता परवीन, पुनीत कुमार, दयानन्द प्रसाद, सहित सैकड़ों शिक्षकों शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।






