A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरप्रयागराज

गड्ढे में तब्दील सड़क प्रधानमंत्री सड़क योजना से बनवाने हेतु सांसद फूलपुर को आवेदन

बार बार रिपेयर और छ: माह में गड्ढे होने वाली सड़क से परेशान क्षेत्र वासीयों एवं जन प्रतिनिधि द्वारा सड़क चौडीकरण कर निर्माण कराने हेतु सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल से निवेदन किया गया

प्रयागराज ब्लॉक बहरिया स्थित दादूपुर मोड़ सिकंदरा पट्टी रोड से लगभग तीन किमी लिंक मार्ग लोक निर्माण बिभाग द्वारा तिलई बाजार मऊआइमा की ओर जाने के लिए लगभग बीस वर्ष पहले बनाया गया है जो मऊआइमा से दुर्गागंज प्रतापगढ़ मेन रोड से मिलता है और गड्ढे में तब्दील हो चुका है जिससे दर्जनों गाँव के लोगों के साथ छोटे बच्चों और किसानों को बिसेष समस्या है इसी मार्ग से कई प्राइमरी एवं जूनियर बिद्यालय जुड़े हुए हैं जगह उपलब्ध होने के बाद भी आज तक यह मार्ग उपेक्षा का शिकार एवं रिपेयर के नाम पर अवैध धनार्जन का साधन बन गया है कई बार रिपेयर हुआ छ: माह के पहले ही गड्ढे बन जाते हैं क्योंकि गिट्टी और तारकोल का लेयर इतना कम होता है कि चार पहिया द्वारा ब्रेक मारने पर ही उखड़ जाता है और बजरी तो सिर्फ आदि और अंत में बामुश्किल सौ मीटर डालकर इति श्री हो जाती है मुख्यमंत्री जी के बिसेष निर्देश पर एक बार फिर वही काम करने की तैयारी दिख रही है बानगी के लिए पहले किए गए रिपेयर के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य बृजेश सिंह द्वारा खराब गुणवत्ता पर बिरोध किया गया व मौके पर जाकर रिपेयर की असलियत उजागर की गई जिसका फोटो लोड है किंतु वर्षों बीतने के बाद भी कोई कार्यवाही नजर नही आई बल्कि फिर वही काम करके धन की बंदरबांट करने की तैयारी दिख रही है क्षेत्र पंचायत सदस्य बृजेश सिंह द्वारा अन्य क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि एवं संभ्रांत लोगों द्वारा हस्ताक्षरित आवेदन पत्र सांसद फूलपुर को भेजा गया है व ब्लॉक प्रमुख बहरिया से भी लोगों ने मिलकर बिसेष ध्यान देने का आग्रह करते हुए कहा कि जगह भी उपलब्ध है और बार बार रिपेयर में सरकारी राजस्व का भारी दुरूपयोग किया जाता है और भ्रष्टाचार होता है इसलिए किसानों छोटे छोटे बच्चों की बिसेष पीड़ा पर ध्यान देने की जरूरत है उक्त सड़क प्रधानमंत्री सड़क योजना के अन्तर्गत निर्माण कराने से व्यापक जनहित की पूर्ति होगी क्योंकि यह मार्ग तीन जनपद मुंगरा बादशाह पुर जौनपुर पट्टी प्रतापगढ़ और सोरांव प्रयागराज से क्षेत्र के लोगों को सीधे जोड़ रहा है अतः शीघ्र चौडीकरण कराते हुए निर्माण कराने हेतु सांसद महोदय स्वीकृति प्रदान करें क्षेत्र के लोग आभारी रहेंगे |

Back to top button
error: Content is protected !!