हरदोईA2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

*पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा थाना रावतपुर क्षेत्रांतर्गत पैदल गश्त की गई एवं सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखते हुए

*पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा थाना रावतपुर क्षेत्रांतर्गत पैदल गश्त की गई एवं सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखते हुए

हरदोई
पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देशन व अपर पुलिस आयुक्त महोदय (L/O) के निकट पर्यवेक्षण में पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने व क्षेत्र में शान्ति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से थाना रावतपुर क्षेत्रांतर्गत पैदल गश्त की गयी। गश्त के दौरान सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन पार्क करने वालों एवं सड़कों पर अतिक्रमण कर दुकान लगाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए यातायात व्यवस्था को सुगम रखने हेतु सर्व-सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए,साथ ही आगामी त्योहार धनतेरस एवं दीपावली के अवसर पर पटाखों की दुकानों का निरीक्षण किया, मानक के अनुरूप दुकानों में सुरक्षा व्यवस्था हेतु फायर अग्निशामक यन्त्र लगाने, बालू से भरी बाल्टी एवं अन्य अग्निरोधक यन्त्र दुकानों में रखने हेतु निर्देशित किया गयाl इस दौरान मौके पर अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम भी मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!