A2Z सभी खबर सभी जिले की

पीलीभीत में चोरों ने सूचना कार्यालय से समेटा सामान, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस।

पीलीभीत। पीलीभीत शहर में एक बार फिर चोरों ने दस्तक दी। टनकपुर हाईवे से सटा जिला सूचना विभाग कार्यालय चोरों के निशाने पर रहा। पीछे की दीवार में नकब लगाकर घुसे चोर हजारों का सामान समेट ले गए। दिवाली, भैयादूज के अवकाश के चलते करीब चार दिनों से जिला सूचना कार्यालय बंद चल रहा था। इस बीच चोरों ने टनकपुर हाईवे पर जिला अस्पताल मोड़ पर स्थित जिला सूचना कार्यालय को निशाने पर ले लिया। दीवार में नकब लगाकर चोर भीतर प्रवेश कर गए। इसके बाद कमरों में रखा सामान खंगाल दिया। यहां से चोर दो टीएफटी, पानी की मोटर समेत हजारों का सामान समेट ले गए। सोमवार सुबह कर्मचारी अरुण कार्यालय पहुंचे तो घटना का पता चला। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली और सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम की मदद से सुरागरसी की जाती रही। घटना को लेकर हड़कंप मचा रहा।

Back to top button
error: Content is protected !!