अशोक सैनी बने जिला महामंत्री जयपुर शहर भाजपा किसान मोर्चा के
जयपुर । जयपुर शहर के निवासी अशोक सैनी को भारतीय जनता पार्टी राजस्थान किसान मोर्चा जयपुर शहर का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है । भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अविनाश सैनी ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, बीजेपी जयपुर शहर जिला अध्यक्ष राघव शर्मा के निर्देशानुसार अशोक सैनी को जिम्मेदारी दी है | नियुक्ति पर अशोक सैनी ने सभी का आभार जताया है |