A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेशराजस्थानसबसे हाल की खबरेंसमाचारसिकरस्थानीय समाचार

मंगलवार को भुमाबड़ा, बादूसर व जसरासर ग्राम पंचायत में आयोजित हुआ शिविर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के शिविरों में भारी उत्साह

1751424331995 1751424328265

 

सीकर. राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े के तहत ग्रामीण जन लाभान्वित हो रहे हैं। मंगलवार को लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र के तीन ग्राम पंचायतों में भुमाबड़ा, बादूसर व जसरासर शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 1126 ग्रामीण लाभान्वित हुए। शिविर में उपखण्ड अधिकारी मोहर सिंह मीणा, तहसीलदार फारूक अली, नायब तहसीलदार बाबूलाल, पंचायत समिति की विकास अधिकारी रोमा सहारण सहित विभिन्न विभागीये अधिकारियों ने आमजन की समस्या को सुना तथा मौके पर निस्तारण किया।

उपखंड अधिकारी मोहरसिंह मीणा ने बताया कि मंगलवार को आयोजित शिविर में रास्ता प्रकरण के 35 निस्तारण, एनएफएसए 3 आवेदन का निस्तारण और 360 पशुओं के टीकाकरण, 586 ग्रामीणों की मेडिकल जांच टीबी, बीपी, शुगर सहित अन्य जांच की गई। 15 जलाशयों की साफ सफाई, 286 विद्यार्थियों को पुस्तक वितरण, हरियालो राजस्थान अभियान के तहत 652 पौधे लगाए, झुलते बिजली के तारों के 8 प्रकरण का निस्तारण, 14 मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण, 48 मामले सीमा ज्ञान के निस्तारण और 17 पेंशनर्स सत्यापन किए गए। शिविर के माध्यम से प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दन योजना से 20 लाभान्वित हुए।

HARAT KUMAR

Harat Kumar Editor, Vande Bharat Bharat Live TV News
Back to top button
error: Content is protected !!