A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकोटाक्राइमराजस्थानसमाचार
Trending

कोटा में 900 ग्राम गोल्ड लूट की सबसे बड़ी वारदात हुई

कोटा के कैथूनीपोल थाना क्षेत्र इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने ज्वेलर्स के कर्मचारी की ई बाइक को मारी टक्कर बाद में चाकू की नोक पर ले गए 900 ग्राम गोल्ड। शहर में नाकेबंदी करवाई गई। शहर के सब्जी मंडी इलाके में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। ज्वेलर्स के कर्मचारी से करीब 900 ग्राम सोने के आभूषण लूट कर भाग निकले बदमाश। लूटे गए सोने के आभूषण की कीमत करीब 90 लाख रुपए बताई जा रही है। वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी से फैल गई। दरअसल महेंद्र नाम का कर्मचारी इंदिरा मार्केट बाजार से ज्वेलरी लेकर स्वर्णरजत मार्केट की ओर जा रहा था इस दौरान ही चार-पांच युवकों ने उसको सब्जी मंडी मोहन टॉकीज के सामने रोककर मारपीट की उसे चाकू दिखाकर उसकी स्कूटी भी लेकर भाग निकले। स्कूटी की डिग्गी में सोने के आभूषण रखे थे। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। वही वारदात के बाद पुलिस ने नाकाबंदी भी करवाई क्षेत्र के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल जा रहे हैं। पीड़ित कर्मचारी महेंद्र से पुलिस पूछताछ कर रही है। पीड़ित ज्वेलरी शोरूम के मालिक कुलदीप सोनी ने बताया कि करीब 900 ग्राम सोने के आभूषण थे जो कर्मचारी लेकर के जा रहा था सब्जी मंडी के पास में यह लूट की वारदात हुई है। पीड़ित की बोरखेड़ा क्षेत्र से ई बाइक बरामद की है, जिसमें से आरोपी डिग्गी तोड़कर सोना लेकर फरार हो गये,सभी व्यापारियों ने कैथूनीपोल थाने में पहुंचकर  मामले की रिपोर्ट दी है। इसके साथ ही आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!