

फतेहपुर/सीकर. आने वाली 6 जुलाई को कस्बे में निकलने वाले मोहर्रम के जुलूस को लेकर कस्बे के नगर परिषद सभागार में अधिकारियों ने सीएलजी की बैठक का आयोजन किया। बैठक में सीएलजी के सदस्य पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तथा लाइसेंसधारक मोहर्रम के जुलूस निकालने वालों के साथ हुई। इस बैठक में लोगों ने जुलूस के दौरान कानून व्यवस्था बनी रहे तथा पूरे जुलूस के दौरान किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो इसके लिए सभी ने अपने सुझाव रखे जिसमें जुलूस के रास्ते में टूटी हुई सड़कें, नाले, बिजली के खम्भे पर झूलते तार, जगह-जगह वाटर सप्लाई की लीकेज को सही करने सहित आवारा पशुओं और अन्य मुद्दों पर विशेष चर्चा हुई। बैठक के दौरान उपखंड अधिकारी दमयंती कंवर, डीवाईएसपी अरविंद कुमार जाट, तहसीलदार हितेश चौधरी, थानाधिकारी सुरेंद्र देगड़ा, नगर परिषद के कैलाश सोनी, अमजद पीर साहब, पार्षद असगर फौजी, पार्षद मोहम्मद इस्माइल खान, पार्षद अनिल भार्गव, परमानंद जोशी, पार्षद आबिद अली परिहार सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी और सीएलजी मेंबर मौजूद रहे।


