

फतेहपुर/सीकर. सती मन्दिर फतेहपुर बीड के पीछे फतेहपुर बीड में तीन चार दिन पुराना अज्ञात व्यक्ति का शव पडा हुआ है। सूचना पर थानाधिकारी मय जाप्ता मौके पर पहुंच कर अज्ञात शव का निरीक्षण कर शव को राजकीय धानुका उप जिला अस्पातल फतेहपुर की मोर्चरी मे रखवाया गया।
अज्ञात मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष मध्यम शरीर सफेद रंग का पायजामा व सफेद रंग का फुल आस्तीन का शर्ट पहने हुए एवं भुरे रंग की सैंडल पास में पडी हुई मिली। पेट पर पेशाब संग्रहण की थैली लगी हुई है। दाहिने हाथ की कलाई पर लाल रंग का धागा बांधा हुआ है जिसमें मणिएं है। पास में प्लासटिक की पानी की बोतल पडी हुई है। बरसात व गर्मी से मृतक का चैहरा व शरीर काला पडा हुआ है। लाश फुली हुई व चमड़ी उतर रही है।


