
युवती से मोबाइल फोन लूटने वाले तीन लुटेरे पकड़े
अलीगढ़ । थाना क्वार्सी पुलिस ने दो दिन पहले ई – रिक्शा सवार युवती से मोबाइल फोन लूटने के मामले में मंगलवार को लूटपाट करने वाले तीन लुटेरों को गिरफ्तार का लूट का माल बरामद कर लिया । वहीद नगर निवासी रुकसार अपने भाई अब्दुल के साथ घर आ रही थी । रास्ते में बरौली तिराहे पर बाइक सवार बदमाशों ने रुकसार से मोबाइल छीन लिया था । पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के आधार पर वहीद नगर गली नंबर सात ! निवासी राशिद , आसिफ व नाहिद को गिरफ्तार कर लिया ।





