
ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
अलीगढ़ । थाना गांधीपार्क क्षेत्र के छर्रा अड्डा के पास ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई । वह घर से बाजार जाने की कहकर निकला था । कोतवाली नगर क्षेत्र के बाबरी मंडी निवासी चिंटू ( 22 ) एक निजी कंपनी में नौकरी करता था । सोमवार रात वह घर से बाजार जाने के लिए निकला था । छर्रा अड्डे के पास वह रेलवे ट्रैक पार कर रहा था । तभी किसी ट्रेन की चपेट में आ गया । जेब में मिले कागज के आधार पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया तो परिजन आ गए । उन्होंने शव की शिनाख्त चिंटू के रूप में कर ली ।







