ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के बस्तर संभाग द्वारा खेल प्रतियोगिता जगदलपुर जिला बस्तर में आयोजित करने जा रही है। यह आयोजन नशा छोड़ो, खेल चुनो मुहिम के तहत प्रति वर्ष बस्तर संभाग द्वारा किया जाता है। इस आयोजन में क्रिकेट लीग सीजन 4 मुख्य आकर्षण है। जहां राज्य स्तरीय टीम प्रतियोगिता में भाग लेते हैं। क्रिकेट के अलावा एथलेटिक प्रतियोगिता 12 साल या उससे कम उम्र के बच्चों के लिए भी आयोजित की जा रही है, जिसमें बच्चे विभिन्न खेलों जैसे दौड़, लॉन्ग जंप, हाइ जंप, शॉट पुट इत्यादि में भाग ले सकते हैं। बस्तर संभाग अध्यक्ष अध्यक्ष साकिब खान ने बताया कि बस्तर में आयोजित अंतर राज्य क्रिकेट की ट्रॉफी लॉन्च करने रायपुर से फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष जनाब मोहम्मद सिराज साहब आए हैं, जिनकी मौजूदगी में ट्रॉफी के साथ क्रिकेट प्रतियोगिता को भी लॉन्च किया गया है। यह अंतर राज्य स्तरीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता है जो लगातार 12 दिनों तक चलेगी जिसमें ओडिशा तथा छत्तीसगढ़ की कुल 16 बड़ी टीमें भाग लेंगी। इससे पहले ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के सभी पांचों संभागों की क्रिकेट टीम भी आपस में भिड़ेंगी साथ ही वरिष्ठ नागरिकों, पत्रकारों, पुलिस डिपार्टमेंट तथा अधिकारियों के भी शो मैचेस करवाए जाएंगे।
2,505 Less than a minute

