
➡संभल – संभल में 1 दिसंबर तक बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक, बवाल के बाद बाहरी व्यक्ति के संभल में प्रवेश पर रोक, सामाजिक संगठन व जनप्रतिनिधि भी नहीं आ सकेंगे, अतिसंवेदनशील स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने उठाया कदम
➡संभल – जनपद में हुए बवाल को लेकर बोले एसपी, जितना फ़ोर्स हमारे पास थी उतनी उपलब्ध कराई- SP, पुलिस ने पहले भीड़ को जाने के लिए बोला- एसपी, ‘भीड़ के हमलावर होने पर पुलिस ने आंसू गैस चलाए’ , पुलिस ने अभी तक 21 लोगों को गिरफ्तार किया है- SP, ‘उपद्रवियों द्वारा चलाई गईं गोली के खोके बरामद हुए’ , मोहल्ले के घरों की तलाशी लेने पर हथियार मिले- एसपी, पुलिस के कुल 20 लोग घायल, सभी का इलाज जारी- SP, तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम को भेजा गया- एसपी, ‘24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद करने का रिक्वेस्ट भेजा गया’
➡संभल – संभल तहसील क्षेत्र में 24 घंटे के लिए नेट बंद, नेट बंद करने के लिए डीएम ने दिए निर्देश, सिर्फ संभल तहसील के लिए नेट बंद करने का आदेश- DM
➡संभल – संभल में बवाल के बाद स्कूलों में अवकाश की घोषणा, कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद , संभल तहसील क्षेत्र के सभी स्कूल रहेंगे बंद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा ने दिए आदेश
➡संभल – मस्जिद के दूसरे सर्वे को लेकर बवाल का मामला, उपद्रवी 18 साल के कैफ की इलाज के दौरान मौत- सूत्र , बवाल के दौरान हुआ था कैफ गंभीर घायल- सूत्र , परिजन ले गए थे इलाज के लिए मुरादाबाद- सूत्र , मामले में तीन लोगों की हो चुकी है पहले ही मौत, संभल कोतवाली क्षेत्र में हुए बवाल का मामला
➡लखनऊ – संसद का शीत सत्र आज से होगा शुरू, वक्फ़ संशोधन समेत कई विधायक सूचीबद्ध, रेल दुर्घटनाएं प्रदुषण व मणिपुर का मुद्दा गरमाएगा, महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव परिणाम के बाद हंगामे के आसार
➡लखनऊ – गोरखनाथ मंदिर में लगने वाला है विश्व प्रसिद्ध खिचड़ी मेला, मेले की तैयारियों की सीएम योगी आदित्यनाथ ने की समीक्षा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिए निर्देश, 15 दिसंबर तक पूर्ण कर लें खिचड़ी मेले से जुड़े कार्य- सीएम, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा व सहूलियत प्राथमिकता हो- CM , गोरखपुर महोत्सव की तिथि 10 से 12 जनवरी तक हो- CM
➡लखनऊ – पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने किया स्थलीय निरीक्षण, बीकेटी के गौआश्रय स्थल किशुनपुर व उसराना गए, गौवंशों को हरा चारा व पशु आहार खिलाया जाये- मंत्री, ठंड से बचाव के दृष्टिगत पर्याप्त व्यवस्था हो- मंत्री, गो संरक्षण कार्यों में लापरवाही नहीं बरती जाए- धर्मपाल
➡लखनऊ – खीरी पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कलेक्ट्रेट में ली अफसरों की बैठक, दिए निर्देश,. डिप्टी सीएम ने लाभार्थियों को योजनाओं की दी सौगातें
➡लखनऊ – लखनऊ से दुधवा पर्यटक वायुयान सेवा का शुभारंभ होगा, आज पर्यटन एवं संस्कृति विभाग मंत्री करेंगे शुभारंभ , सुबह 9 बजे मंत्री जयवीर सिंह करेंगे शुभारंभ , चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, लखनऊ में कार्यक्रम
➡सीतापुर – सपा प्रमुख से मिलने जा रहे थे सपा कार्यकर्ता, पुलिस ने मुरादाबाद से आए सपाइयों को कस्टडी में लिया , पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया सभी का मेडिकल, लगभग 16 घंटे तक कोतवाली में बैठाकर पूछताछ की गई, कार्यकर्ताओं के वाहनों को किया गया कोतवाली में जमा, मेडिकल के बाद सपाइयों को बस में बैठाकर मुरादाबाद भेजा , सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस ने किए हैं कड़े इंतजाम
➡उन्नाव – कार का टायर फटने से थाने के सामने हादसा, कार अनियंत्रित होकर मोटर साइकिल से टकराई, हादसे के बाद बाइक में लगी भीषण आग, बाइक सवार की मौत, 5 लोगों की हालत गंभीर, घायलों को सौ सैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया, मृतक आकाश बारासगवर थाना क्षेत्र का निवासी, मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा, बीघापुर कोतवाली के सामने हुआ है हादसा
➡औरैया – अज्ञात वाहन ने महिला को मारी टक्कर, मौत, परिजन गंभीर घायल महिला को ले गए थे कानपुर, परिजनों ने औरैया सदर कोतवाली में केस दर्ज कराया , शव का पंचनामा भरकर पुलिस पोस्टमार्टम को भेजा, औरैया सदर कोतवाली थाना क्षेत्र हाइवे का मामला
➡बिजनौर – सोशल मीडिया पर युवक ने दी आत्महत्या की धमकी, वीडियो में आत्महत्या का जिम्मेदार ससुर को बताया, ससुरालियों पर पत्नी का दूसरा विवाह कराने का आरोप, 2021 में युवक ने की थी कोर्ट मैरिज, धामपुर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, जनपद के धामपुर थाना क्षेत्र का मामला
➡मेरठ – मेरठ में करोड़ों रुपए का स्टांप घोटाला कांड , स्टांप घोटाले का मुख्य आरोपी विशाल वर्मा अब इनामी , मेरठ पुलिस ने विशाल वर्मा पर किया 25000 का इनाम , विशाल वर्मा को जिंदा या मुर्दा लाने वाले को मिलेगा इनाम, पिछले 3 साल में 997 अभिलेखों ने करोड़ों का फर्जी स्टांप , ऑफिस में लगे प्रिंटर से छापा करोड़ों का नकली स्टांप, शहर के बड़े कारोबारियों के खास विशाल वर्मा पर ईनाम, करीब 10 करोड़ के स्टांप अब तक नकली मिले है, 1 साल पहले दर्ज मुकदमों में अब जागी है पुलिस
➡जालौन – तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने युवक को रौंदा, हादसे में युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, हादसे के समय युवक कस्बे से जा रहा था घर , हादसे के बाद गुस्साए सैकड़ों ग्रामीणों ने लगाया जाम, पुलिस के आलाधिकारी लोगों को समझाने में जुटे, माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लक्ष्मणपुरा की घटना
➡बरेली – संभल में हिंसा के बाद बरेली में अलर्ट जारी, भारी पुलिस बल संग संवेदनशील जगहों पर निकला मार्च, कोतवाली से चौकी चौराहे तक गया निकाला फ्लैग मार्च, एसपी सिटी और सीओ सिटी की मौजूदगी में निकला मार्च, संभल की घटना के बाद अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश, एलआईयू और खुफिया एजेंसियों को भी सतर्क रहने के निर्देश
➡दिल्ली – दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी गठित, कांग्रेस ने किया स्क्रीनिंग कमेटी का गठन, मीनाक्षी नटराजन को बनाया कमेटी का चेयरपर्सन, इमरान मसूद व प्रदीप नरवाल समिति में सदस्य बने, उम्मीदवारों के चयन का काम करेगी स्क्रीनिंग कमेटी, दिल्ली – कांग्रेस अध्यक्ष से भारतीय संसदीय दल करेगा मुलाकात, मल्लिकार्जुन खड़गे से संसद भवन कार्यालय में मुलाकात , आज सुबह 10 बजे से संसद भवन कार्यालय में मिलेंगे
➡दिल्ली – AAP संरक्षक अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर किया पोस्ट, दंगल कार्यक्रम में लोगों संग जुड़ने का मौक़ा मिला- केजरीवाल, ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देते हैं- केजरीवाल, ‘हम 2100 करोड़ रूपए से यहां एक स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बना रहे’, मुण्डका विधानसभा के कराला गांव में था दंगल कार्यक्रम
➡दिल्ली – लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बेटी का रिसेप्शन आज, रिसेप्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे, शाम 6 बजे दिल्ली पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
➡देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर किया पोस्ट, उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष की मौत से दुखी, त्रिवेंद्र सिंह पंवार जी सड़क दुर्घटना में निधन दुखद- धामी, ईश्वर पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान दें- मुख्यमंत्री धामी, परिजनों, समर्थकों को कष्ट सहन करने की शक्ति दें- धामी
————————–



