A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

योजनाओं की चित्र प्रदर्शनी का भ्रमण कर छात्राओं ने विस्तार से जाना

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी ।म.प्र.शासन के 1 वर्ष पूर्ण होने पर महाकवि पद्यमाकर सभागार में कलेक्टर संदीप जीआर के निर्देशानुसार म.प्र. शासन की विभिन्न योजनाओं की प्रदर्शनी लगायी गयी। जिसमें विद्यालय की 318 छात्राओं, 25 शिक्षकों एवं 10 अभिवावकों ने चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। स्कूल शिक्षा को सुदृढ़ता, शिक्षित होती आगे बड़ती बेटी, विकास की नई राह नदी जोड़ों योजना, रोजगार के अवसरों का निर्माण, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक अभ्युदय, गुणात्मक और समावेशी शिक्षा का लक्ष्य, सायबर तहसील से आसान हुआ काम, जन जातिय समाज को मिल रहा सहारा, उद्योगों के लिए नई राहे, पर्यटन बना म.प्र. के लिए नई पहचान, सरकार का संकल्प युवाओं को रोजगार और बेहतर शिक्षा, कर्मठ पुलिसकर्मियों की सौगात, सशक्त बन रही है म.प्र. की नारी आदि सभी योजनाओं का छात्राओं ने अवलोकन किया जिससे उन्हें शासन द्वारा जनहित के लिए संचालित योजना से संबंधित ज्ञानवर्धक जानकारीयां प्राप्त हुई । विद्यालय की छात्रा कु. भक्ति कोरी ने स्कूल शिक्षा विभाग की योजना कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक आने पर 90 हजार छात्र-छात्राओं को 25-25 हजार लेपटॉप राशि वितरित की गयी। इस योजना ने छात्रा को काफी आकर्षित किया ।विद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेन्द्र प्रताप तिवारी ने बताया कि पं. रविशंकर शुक्ल कन्या विद्यालय में अध्ययनरत सभी विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए थे एवं 200 विद्यार्थीयों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये है एवं इस योजना में लेपटॉप राशि हेतु पात्र है। कु. अराधना ने म.प्र. शासन द्वारा संचालित लाडली लक्ष्मी योजना के लाभों को जाना कि कैसे यह योजना बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक अच्छी नींव प्रदान कर रही है साथ ही साथ बालिकाओं के विकास के लिए सकारात्मक और सक्ष्म वातावरण का निर्माण करती है। वर्तमान समय में विद्यालय की बहुत सी छात्राएं इस योजना का लाभ उठा रही है। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित कु. स्नेहा जाटव ने चित्र प्रदर्शनी से म.प्र. शासन द्वारा दी जा रही खेल सुविधा से संबंधित योजनाओं को विस्तृत रूप से जाना। छात्राओं के अभिवावकों द्वारा फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन कर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि म.प्र.शासन के अंतर्गत अनेक अच्छी योजनाएं संचालित की जा रही है इसकी जानकरी उनको विस्तार यहा आकर मिली एवं आवास योजना किस तरह से लोगों के पक्के आशियाना पाने में मददगार है। म.प्र. शासन की अन्य योजनाएं जैसे कि चित्र प्रदर्शनी में विद्यालयीन शिक्षक श्रीमती रिंकी राठौर, श्रीमती मधुलिका जैन, सुश्री अर्चना कुशवाह, सुमित सिंह राठौर, शशांक धूपड़, अशोक पटैल आदि उपस्थित रहे ।
Screenshot 20241216 181855 Facebook

Screenshot 20241216 181918 Facebook

Screenshot 20241216 181854 Facebook

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!