
दपूम रेलवे और मध्य रेलवे मंडल के रेल प्रबंधक का तबादला कर दिया गया है। मध्य रेलवे और दपूम रेलवे मंडल की कमान अब नए अधिकारियों के हाथ सौंपा गया है। यह आदेश 26 दिसंबर को जारी किया गया है। नए आदेशानुसार मध्य रेलवे नागपुर मंडल के रेल प्रबंधक मनीष अग्रवाल जी का तबादला हुआ है। उनके स्थान पर पश्चिम मध्य रेलवे अधिकारी विनायक गर्ग जी रेल प्रबंधक का पदभार ग्रहण करेंगे। दपूम रेलवे नागपुर मंडल की डीआरएम नमिता त्रिपाठी जी की जगह अब दीपक कुमार गुप्ता जी डीआरएम का कार्यभार ग्रहण करेगे। अभी दोनो अधिकारियों ने अपना पदभार ग्रहण नही किया है।





