
पीलीभीत। रात्रि चेकिंग के दौरान गजरौला पुलिस ने दो शातिर ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी की गई पांच बाइक भी बरामद हो गई। आरोपियों से अवैध असलहा भी बरामद हुआ। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। गजरौला पुलिस को रात्रि चेकिंग के दौरान दो ऑटोलिफ्टर हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने बदायूं जनपद के थाना दातागंज क्षेत्र के ग्राम ननहाई भुड़िया के निवासी अजयवीर उर्फ सत्यवीर और शाहजहांपुर जनपद के थाना निगोही क्षेत्र के ग्राम ऊनभर्री के निवासी कल्याण उर्फ कल्लू को गिरफ्तार किया।आरोपियों के पास से तमंचा व कारतूस की बरामदगी की गई। जिसके बाद पुलिस ने गहनता से पूछताछ की और फिर अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई पांच बाइक भी बरामद हो गई। गजरौला पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को बुधवार को चालान कर कोर्ट में पेश किया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।







