
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी।कलेक्टर संदीप जी आर ने खुरई विकासखंड के ग्राम बनहट पहुंचकर आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और बच्चों को परोसी जा रही रंगीन रोटी और मुनगे की सब्जी का स्वाद भी लिया। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ने जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को पौष्टिक आहार वितरण करने के निर्देश दिए थे। जिसके परिपेक्ष्य में आज आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करने पर मुनगे की सब्जी एवं रंगीन रोटी परोसी जाना पायी गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोष्टिक आहार वितरित किया जाए एवं प्रतिदिन रंगीन रोटी भी वितरित की जाए जिसमें चुकंदर, पालक सहित अन्य रंगीन सब्जियों का मिश्रण करें।इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ विवेक के वी,एसडीएम रविश श्रीवास्तव, जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती मीना कश्यप, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन,जिला परियोजना अधिकारी गिरीश मिश्रा, लोकमान चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।










