नाबालिग से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार
सिद्धार्थनगर, इटवा में पॉक्सो एक्ट का आरोपी गोनरा मोड़ से पकड़ा गया
सिद्धार्थनगर के मिश्रौलिया थाना पुलिस ने नाबालिग से छेड़खानी के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
आरोपी को गिरफ्तार किया
थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 17 जनवरी 2025 को गोनरा मोड़ से आरोपी मेराज को गिरफ्तार
टोला ऊंचडीह का निवासी है, के खिलाफ थाने में मुकदमा संख्या 10/2025 दर्ज था।
पहले से दर्ज था अन्य मामला
आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता-2023 की धारा 75(2), 115(2), 118(1), 352 के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी में उप-निरीक्षक ऋषिकेश पांडेय, हेड कांस्टेबल बबुना यादव और कांस्टेबल अनिल कुमार की टीम शामिल थी।
न्यायालय में किया पेश
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विवेचनात्मक कार्रवाई करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी इटवा सुभेन्दू सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में संपन्न हुई।





