
गाजीपुर। जिला आबकारी विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को पांच लोगों को शीरा के अवैध व्यवसाय में लिप्त पाया गया। इनके खिलाफ संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कराई गई।
जिला आबकारी अधिकारी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि थाना जंगीपुर में एक व थाना मुहम्मदाबाद में चार व्यक्तियों को अवैध शीरे के संचय व व्यापार में लिप्त पाया गया।
जंगीपुर में अंशु कुमार के पास से 9.6 क्विंटल व मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के रमेशचंद, संतोष कुमार, शिवशंकर, सीताराम के पास से कुल 314.6 क्विंटल शीरा बरामद करते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई





