A2Z सभी खबर सभी जिले की

कलेक्टर श्री सोमवंशी ने कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

जिलेवासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें

 

सीधी । गणतंत्र दिवस समारोह संपूर्ण जिले में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में श्री कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

कलेक्टर ने देश को स्वतंत्रता दिलाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कलेक्टर ने कहा कि आज देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वश्व न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर शहीदों का पुण्य स्मरण करने का दिन है। उनसे प्रेरणा लेकर देश और समाज के बेहतरी के लिए कार्य करने का संकल्प लें। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करें। कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के हितलाभ से वंचित नहीं रहे। शासकीय कार्यालयों को नागरिकों के अनुकूल बनाएं। यही वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंशुमन राज, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलेश शर्मा सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!