A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबररायबरेली

रायबरेली जनपद में धूमधाम से मनाया गया 76 वां गणतंत्र दिवस, जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया झंडा रोहण

IMG 20250127 WA0004 2

 

 

अनुपम मिश्रा जिला सवाददाता वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ रायबरेली
मो 9170804072

76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कलेक्ट्रेट स्थित परिसर में झंडा फहराया। राष्ट्रगान के उपरांत जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई।

जिलाधिकारी ने भारत माता के चित्र पर पुष्प चढ़ा कर शहीदों को याद किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को अंग वस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया। इसके पश्चात व्यापार संघ के पदाधिकारियों द्वारा अधिकारीगणों को सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि यह हम लोगों के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि आज हम अपने देश का 76 वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं, जो हमारे देश के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है।
यह दिन हमें हमारे संविधान की महत्ता और उसके प्रावधानों को याद दिलाता है जो हमारे देश को एक मजबूत और स्थिर लोकतंत्र बनाने में मदद करता हैं। हमारा संविधान हमारे देश का मूलभूत कानून है, जो हमारे अधिकारों और कर्तव्यों को परिभाषित करता है। यह हमें एकजुटता, समानता, और न्याय के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करता है।
हम अपने संविधान के प्रावधानों का पालन करें और देश के विकास में योगदान दें। हम अपने देश को एक मजबूत, समृद्ध, और स्थिर लोकतंत्र बनाने के लिए काम करें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशा0) सिद्धार्थ, अपर जिलाधिकारी (वि0 एवं रा0) अमृता सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ0 भावना श्रीवास्तव सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारिकजन और कलेक्ट्रेट परिवार के लोग उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!