उत्तर प्रदेशबस्ती

आईजीआरएस संदर्भों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न

आईजीआरएस संदर्भों की समीक्षा बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न

बस्ती – आईजीआरएस संदर्भो की समीक्षा बैठक मंगलवार को कलेक्टेªट सभागार में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। उन्होने मुख्यमंत्री जनता दर्शन तथा विभागवार प्राप्त संदर्भो की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि निस्तारण श्रेणी का चयन सही से किया जाये। उन्होने निर्देश दिया कि जिम्मेदार अधिकारी स्वयं अपनी देख-रेख में फीडिंग का कार्य सम्पन्न करायें। जिन विभागों की प्रगति ए श्रेणी से निम्न है, उनके द्वारा प्रगति में सुधार के लिए प्रयास किया जाय। शिकायतों का निस्तारण इस तरह से किया जाय कि असंतुष्ट श्रेणी के संदर्भो की संख्या न्यून से न्यूनतम रहें।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आईजीआरएस अन्तर्गत प्राप्त होने वाले संदर्भ को समयबद्धता के साथ निस्तारित करें, जिससे कोई भी प्रकरण डिफाल्टर की श्रेणी में ना रहें। संदर्भो का निस्तारण करते समय संबंधित शासनादेश का अनुपालन भी किया जाय।

     बैठक में सीडीओ जयदेव सी.एस., एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, सीएमओ डा. आर.एस. दुबे, सीटीओ अशोक कुमार प्रजापति, उप जिलाधिकारी शाहिद अहमद, , विनोद पाण्डेय, आशुतोष तिवारी, शत्रुध्न पाठक पीडी राजेश कुमार, ईडीएम सौरभ द्विवेदी सहित संबंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!