आगर-मालवा 28 जनवरी। मंगलवार को जिला मुख्यालय पर साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन हुआ। जनसुनवाई में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से आए 62 आवेदकों से सीईओ जिला पंचायत श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर एवं अपर कलेक्टर श्री आरपी वर्मा द्वारा आवेदन प्राप्त किए गए। इस अवसर पर जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
जनसुनवाई में आवेदक प्रेमसिंह निवासी गोंदलमऊ ने आवेदन देकर बताया कि सड़क दुर्घटना होने पर जिला मुख्यालय आगर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार करवाया गया था, जहां चिकित्सको द्वारा पैर का ऑपरेशन करने में लापरवाही बरती गई, जिससे पैर पूरी तरह खराब हो जाने पर उज्जैन में उपचार के दौरान पैर काटना पड़ा है, चिकित्सकों की लापरवाही से पूरा जीवन बैसाखी का साहरा लेना पड़ेगा। प्राइवेट अस्पताल के विरुद्ध कार्यवाही कर जीवन यापन के लिए मुआवजा राशि प्रदान करवाई जाए।
आवेदक अभिषेक नरवाल निवासी आगर ने आवेदन देकर बताया कि उसके पिताजी मुकेश नरवाल नगर पालिका आगर में सफाई स्वीपर के पद पर पदस्थित थे, सेवा काल के दौरान मृत्यु होने पर उनके स्थान पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करवाई जाए। आवेदिका अंजुम बी निवासी राजीव गांधी कॉलोनी आगर ने आवासीय पट्टा प्रदान करवाने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने, कालर बाई निवासी बर्डा बरखेड़ा ने किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलवाने, नारायण सिंह निवासी तनोडिया ने आम रास्ते से अतिक्रमण हटवाकर रास्ता खुलवाने, सहित जनसुनवाई में भूमि का सीमांकन करवाने, निजी भूमि से अतिक्रमण हटवाने आदि समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों को सीईओ जिपं श्रीमती कौर एवं अपर कलेक्टर द्वारा मौके पर अधिकारियों से निराकरण करवाया तथा शेष आवेदन संबंधित विभाग के अधिकारी को निराकरण के लिए सौंपे गए।
महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर देव प्रभाकर शास्त्री दद्दा जी के नाम डाक टिकट जारी
15/02/2026
जैविक खेती, वर्मी कम्पोस्ट तथा उद्यानिकी पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
15/02/2026
आजमगढ़ आजमगढ़ जौनपुर मार्ग पर जीवली बाजार में खून से लथपथ मिला युवक का शव
15/02/2026
अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा नगर इटारसी में पुलवामा हमले में वीर शहीद जवानों को नमन कर श्रद्धांजलि दी गई
15/02/2026
मंदिर से निकले पुजारी की दिन दहाड़े हत्या
15/02/2026
जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय में वित्तीय गबन का मामला सामने आया
15/02/2026
महा शिवरात्रि के पावन पर्व पर, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गीता संतोष सोनी एवं सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनी ने क्षेत्र वासियों की मंगल कामना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दी
15/02/2026
प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, सोशल मीडिया पर एमसीएमसी की नजर
15/02/2026
महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि,, महापौर, सूरी,,
15/02/2026
महाशिवरात्रि पर ग्राम अकोलिया में बालिकाओं ने बनाई ऐतिहासिक शिव–पार्वती विवाह रंगोली
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!