A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबरमहासमुंद

मिडिल स्कूल ठाकुरदिया कला के स्कूली बच्चों ने वाल मैगजीन का किया प्रकाशन *

मिडिल स्कूल ठाकुरदिया कला के स्कूली बच्चों ने वाल मैगजीन का किया प्रकाशन *

संवाददाता – तिलक राम पटेल,6260433270

पिथौरा (वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ चैनल)

*मिडिल स्कूल ठाकुरदिया कला के स्कूली बच्चों ने वाल मैगजीन का किया प्रकाशन *

 

IMG 20250129 WA0211

पिथौरा- शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ठाकुरदिया कला में अध्ययनरत स्कूली बच्चों ने 29 जनवरी 2025 बुधवार को शिक्षकों के मार्गदर्शन में 9 वें वर्ष की वाल मैगजीन के 13 वें अंक का उत्साह पूर्ण माहौल में प्रकाशन किया।

इस वाल मैगजीन में बच्चों ने कई तरह के ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक लेख,कहानी ,गीत ,चित्र,पेंटिग एवं आसपास के समाचारों को शामिल किए हैं। बच्चों की इस नवाचारी एवं सराहनीय पहल की मिडिल स्कूल के हेडमास्टर छबिराम पटेल, शिक्षक मोहित राम पटेल , मुकेश कुमार सिन्हा तथा प्राथमिक विद्यालय की प्रधान पाठिका श्रीमती कुसुम लता कुर्रे, शिक्षक विजय कुमार अनंत, किरण ठाकुर, ज्योति शुक्ला, श्रीमती रोहिणी सिन्हा एवं शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर, उपाध्यक्ष तिलक राम दीवान,वरिष्ठ सदस्य मनोज दीवान,भानूराम ठाकुर ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दिए ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!