A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेखरगोन

सहकारी केन्द्रीय बैंक खरगोन के प्रबंध संचालक धनवाल एवं उपायुक्त सहकारिता आवासे का बैंक कर्मचारियों द्वारा किया गया स्वागत   

Picsart 25 02 10 19 56 39 478
सहकारी केन्द्रीय बैंक खरगोन के प्रबंध संचालक धनवाल एवं उपायुक्त सहकारिता आवासे का बैंक कर्मचारियों  स्वागत करते हुए 

  खरगोन(रिपोर्ट प्रवीण यादव)- जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, खरगोन को भारत सरकार की पैक्स कम्प्यूटरीकरण योजना अन्तर्गत सराहनीय कार्य करने हेतु नाबार्ड द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय ऋण संगोष्ठि में म.प्र. शासन के माननीय सहकारिता मंत्री विश्वास सांरग द्वारा विशिष्ट राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बैंक कर्मचारियों के द्वारा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, खरगोन को गौरान्वित करने वाले बैंक प्रबंध संचालक पी.एस.धनवाल एवं उपायुक्त सहकारिता के. आर. आवासे का बैंक प्रधान कार्यालय खरगोन में पुष्प वर्षा, कर आत्मिय स्वागत किया गया। स्वागत से अभिभूत होकर प्रबंध संचालक पीएस धनवाल के द्वारा कहा गया कि यह सब टीम वर्क के कारण संभव हो सका इसमें मास्टरट्रेनर रूपक असरोदिया, अभिषेक पालीवाल, हितेश पाटीदार उपायुक्त सहकारिता के.आर. आवासे के द्वारा इस उपलब्धि पर सभी कर्मचारियों को हार्दिक बधाई दी गयी। इस अवसर पर राजेन्द्र आचार्य, श्रीमती संध्या रोकडे, ललित भावसार, कुरेस अली बोहरा, सुरेश यादव, रविन्द्र महाजन, अभिषेक तोमर,विनोद पाटीदार, धन्नालाल कुशवाह, संजय गुप्ता, पर्वतसिंह गेहलोद, पप्पु यादव, हरिराम वर्मा, पुनीत तारे सहित बैंक एवं संस्था के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!