A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

दिनदहाड़े बैंक बैंक के सामने से लूटे रूपये

नागपुर:- शहर के मानेवाड़ा रिंगरोड स्थित तपस्या चौक पर कल गुरूवार दोपहर के समय एक सनसनीखेज घटना सामना आई। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार बैंक में रूपय जमा करने जा रहे पेट्रोल पंप कर्मचारी से दो आज्ञात बदमाशों ने लगभग 5•36लाख रूपय लूटकर फरार हो गए। इस सनसनीखेज घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्राप्त हुई जानकारी अनुसार उदयनगर निवासी रविन्द्र कुमार कालीचरण वर्मा ने पुलिस को बताया कि वह उमरेड रोड पर दिघोरी टोल नाके के पास एचपी पेट्रोल पंप पर मैनेजर का कार्य करता है। पैट्रोल पंप की जमाराशि प्रतिदिन तपस्या चौक स्थित बैंक में जमा करवाई जाती है। गुरूवार को भी रकम जमा करने के लिए रविन्द्र वर्मा अपने सहकर्मी के साथ दुपहिया वाहन से बैंक पहुंचे थे। दोपहर करीब 2:30 बजे जैसे बैंक के पास पहुंचे और अपनी बाइक रोकी , वर्मा रूपयों से भरा बैग लेकर नीचे उतरने लगा तभी पीछे आए एक युवक ने उनके हाथ से रूपय से भरा बैग छीनने लगे। बदमाश वर्मा के हाथों से रूपय का बैग छीनकर भाग गए। वर्मा और उनका साथी आरोपी का पीछा करने की कोशिश की परंतु बदमाश तेज रफ्तार के साथ भागने मे सफल रहे। पैट्रोल पंप कर्मचारी तुरंत बैंक कर्मचारियों और पैट्रोल पंप मालिक को इस घटन् की जानकारी दी। घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर भेदोड़कर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचेऔर घटनास्थल का निरिक्षण किया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज मे आरोपी कैद हो गए। परंतु आरोपी ने हेलमेट पहन रखा था जिस कारण उनकी पहचान मे परेशानी आ रही है। प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस को अभीतक आरोपियों का बाइक नंबर भी नही मिल पाया है। पुलिस मामला दर्ज कर कार्यवाही करने मे जुटी हुई है।

Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!