जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई उद्योग बन्धु की बैठक निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों को ससमय निस्तारित कराया जायेः-
प्रसाद सिंह हरदोई, सू0वि0, 28 फरवरी 2025ः- आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि निवेश मित्र पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों को ससमय निस्तारित कराया जाये। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अंतर्गत प्राप्त अवशेष निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए गंभीरता से प्रयास किये जाएं। उद्योगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाये। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में ऋण स्वीकृति में तेजी लाने के निर्देश दिए। उद्योगपति नवल माहेश्वरी ने बाबा सुनासीर नाथ मंदिर में हुए विकास कार्यों को लेकर जिलाधिकारी को धन्यवाद दिया। इस अवसर जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार सहित सम्बंधित अधिकारी व उद्योग प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे। --------------------------
जिला उपाध्यक्ष समाजसेवी संदीप गुप्ता ने ललतारो पुल पर जर्जर एवं टेढ़े विद्युत खम्भे को लेकर प्रशासन और UPCL को सौंपा ज्ञापन, दुर्घटना से पूर्व कार्रवाई की मांग
23/07/2026
दिल्ली जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट में छात्रों पर लाठी चलाने वाले यह चेहरे कौन है?
23/07/2026
गोला गोकर्ण नाथ छोटी काशी लखीमपुर खीरी आखिर कब होगी प्रतिबंधित वन उपज के माफियाओं पर कार्यवाही या वन विभाग के अधिकारी सिर्फ खुदरा गरीब कटरुआ बेचने वाले विक्रेताओं पर डंडा चलाकर कर लेंगे इस अवैध व्यापार की इतिश्री आखिर कैसे इतनी बड़ी मात्रा में आयात हो रहा इस प्रतिबंधित वन्य उपज और गोला सब्जी मंडी बनी जिले की कटरुआ हब आखिर कहां से यह प्रतिबंधित वन्य उपज पहुंचती हैं थोक विक्रेताओं तक? आर ओ गोला रेंज और डी एफ ओ आखिर क्यों साधे है इस व्यापार पर चुप्पी?
23/07/2026
गोला गोकर्ण नाथ लखीमपुर खीरी आखिर क्यों नहीं हो रही प्रतिबंधित वन्य उपज के बड़े थोक व्यापारियों पर कार्यवाही वन विभाग आखिर इस मामले में क्यों साधे है चुप्पी आखिर कैसे खुले आम रोड पर बिक रहा है प्रतिबंधित वन्य उपज कटरुआ जो कि जंगली पशुओं का आहार है और पर्यावरण संतुलन का महत्वपूर्ण घटक है?
23/07/2026
अजय खटीक बने एन,एस,यू,आई ,कटनी के जिला अध्यक्ष कांग्रेस जनों में खुशी का माहौल
23/07/2026
*हेडलाइन:* एसटी महामंडळ ने फिर बढ़ाया किराया डेढ़ साल में दूसरी बार मार, यात्रियों की जेब पर कैंची *मुंबई:* राज्य सरकार महिला और वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा में रियायत देने का ढोल पीट रही है, वहीं दूसरी ओर एसटी महामंडळ की लगातार बढ़ रही किराए की मार से आम यात्रियों की जेब ढीली हो रही है। जनवरी 2025 के बाद अब एक बार फिर एसटी के किराए में बढ़ोतरी लागू की गई है। यानी महज डेढ़ साल में एसटी के किराए में ये दूसरी बढ़ोतरी है। *कितनी हुई बढ़ोतरी?* एसटी महामंडळ ने जनवरी 2025 में यात्री किराए में _14.94%_ की बढ़ोतरी की थी। उसके बाद अब _17 जुलाई से फिर 13.56%_ की बढ़ोतरी लागू कर दी गई है। दोनों बढ़ोतरी मिलाकर डेढ़ साल में कुल किराया _28.50%_ तक महंगा हो गया है। *किस पर पड़ेगा असर?* गांव-देहात में किसान, छात्र, मजदूर और छोटे व्यापारी रोजमर्रा के सफर के लिए सबसे ज्यादा एसटी पर निर्भर हैं। लगातार हो रही बढ़ोतरी से राज्य के इन यात्रियों के बजट पर बड़ा असर पड़ने की आशंका है। महिलाओं और बुजुर्गों को दी जा रही यात्रा रियायतों का स्वागत तो हो रहा है, लेकिन कई यात्रियों का कहना है कि इन योजनाओं का आर्थिक बोझ दूसरे यात्रियों पर डाला जा रहा है। *बढ़ोतरी ही एकमात्र रास्ता?* एसटी महामंडळ का कहना है कि मेंटेनेंस और मरम्मत का खर्च बढ़ गया है, इसलिए किराया बढ़ाना पड़ा। लेकिन यात्री सवाल उठा रहे हैं कि हर बार नुकसान की भरपाई किराए बढ़ाकर करना सही है क्या? प्रबंधन की खामियां दूर करने और आय के वैकल्पिक स्रोत बनाने पर ध्यान देना चाहिए। यात्री संगठनों की मांग है कि एसटी सेवा आर्थिक रूप से मजबूत भी रहे और आम लोगों के लिए किफायती भी, इसके लिए राज्य सरकार और महामंडळ को संतुलित नीति बनानी चाहिए। *आगे और महंगाई का डर* एसटी का किराया बढ़ने के बाद निजी बसों और अन्य यात्री वाहनों द्वारा भी किराया बढ़ाए जाने का डर है। अगर ऐसा हुआ तो नियमित यात्रियों को दोहरा आर्थिक झटका लग सकता है। इसी वजह से इस बढ़ोतरी पर फिर से विचार करने की मांग उठ रही है।
23/07/2026
2008 के बाद विवाह करने वाले सावधान, विवाह पंजीयन नहीं कराया तो लग सकता है 25000/ तक का जुर्माना
23/07/2026
रहली विधानसभा क्षेत्र के विकास को मिली ऐतिहासिक सौगात – गोपाल भार्गव
23/07/2026
नीट पेपर लीक को लेकर युवाओं ने जुलूस निकाल व सपा ने धरना दे किया प्रदर्शन राठ (हमीरपुर)। नीट पेपर लीक के मामले को लेकर बुधवार को छात्र छात्राओं ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। वही बीती शाम सपाइयों ने अंबेडकर चौराहे में प्रदर्शन कर पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कडी कार्रवाई की मांग की। कस्बे के अंबेडकर चौराहे पास स्थित एक धर्मशाला के बाहर से दर्जनों की तादाद में हाथों ने स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर छात्र छात्राओं ने जुलूस निकाला। अंबेडकर चौराहा, बजरिया, रामलीला मैदान से होते हुए छात्र छात्राओं का विरोध प्रदर्शन रानी लक्ष्मीबाई तिराहे पर समाप्त हुआ। जुलूस के दौरान युवा हाथों में बैनर लिए चल रहे थे। प्रदर्शन के दौरान नीट की तैयारी कर रही छात्रा प्रिन्सी ने कहा कि देश में लगातार हो रही पेपर लीक की घटनाओं पर विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र छात्राओं का भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इन घटनाओं से कई छात्र छात्राएं आत्म हत्या जैसे कदम उठा चुके हैं। कहा कि सरकार को सख्त कानून बनाकर दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान दिव्या, संदीप, भरत कुमार, सतीस कुमार, यश, सक्षम समेत अनेक युवा मौजूद रहे। वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव जी के गिरफ्तार होने पर अनिश्चित नगर के अंबेडकर चौराहे पर सपाइयों द्वारा किये गये धरना प्रदर्शन राठ में सपा नेत्री राजपूत चंद्रवती वर्मा, नगर अध्यक्ष मेराज राईन, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव सुखसिंह यादव, यादवेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य रामसजीवन यादव, अवधेश यादव, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष मानसिंह यादव, फौजी महेश यादव अवधेश कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
23/07/2026
एमपी को मिले नए मुख्य सचिव, अशोक बर्णवाल संभालेगे कमान
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!