A2Z सभी खबर सभी जिले की

पीएम श्री विद्यालय का वार्षिकोत्सव का अयोजन

मेधावी छात्रों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन

सिद्धार्थनगर के भनवापुर ब्लॉक स्थित पीएम श्री कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया और अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।IMG 20250301 072321

खंड विकास अधिकारी आलोक उपाध्याय और खंड शिक्षाधिकारी राजेश कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद विद्यार्थियों ने गीत, संगीत और नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

IMG 20250301 072209

खड शिक्षाधिकारी राजेश कुमार ने नियमित उपस्थिति वाले और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि सरकार स्कूल से बाहर के बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ रही है। निपुण भारत मिशन, ऑपरेशन कायाकल्प, डीबीटी और मिड-डे मील योजना से ग्रामीण बच्चों को सीधा लाभ मिल रहा है।

बीडीओ आलोक उपाध्याय ने अभिभावकों से अपने सभी बच्चों का नामांकन सरकारी स्कूलों में कराने की अपील की। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान दिलीप त्रिपाठी, नायब तहसीलदार विंद्रेश गुप्ता, डीसी निर्माण रितेश श्रीवास्तव,, ग्राम प्रधान दिलीप त्रिपाठी, डीसी एम आई एस संदीप, आर एस एम अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, राज्य पुरस्कार प्राप्त राम कृपाल पासवान, एम आई एस आबिद रिज़वी, प्रधानाध्यापक मनोज वरुण, रामयश निषाद, मुकेश गौतम, मारुति पाण्डेय आदि लोगमौजूद रहे। समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!