
वंदेभारतलाइवटीवी न्युज नागपुर:- शिक्षा के अधिकार आरटीई के तहत 25% आरक्षित सीटों के लिए लॉटरी में चुने गए छात्रों को प्रवेश के लिए 28फरवरी2025 तक समयसीमा थी। परंतु अबतक प्रवेश प्रक्रिया पूरी नही होने के कारण शिक्षा विभाग द्वारा 10 मार्च 2025 तक समयावधि को बढ़ा दिया गया है। प्रवेश पाने रह गए विद्यार्थियों को अब इससे राहत मिल सकती है। महाराष्ट्र राज्य शालेय शिक्षा विभाग के द्वारा आरटीई प्रवेश प्रक्रिया को आनलाईन तरीके की जा रही है। इसमे प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले छात्रों की आनलाईन तरीके से लॉटरी निकाली गई। जिसके बाद पात्र छात्रों को प्रवेश के लिए एसएमएस द्वारा सूचित किया गया। विद्यार्थियों के पास आनलाईन प्रवेश के लिए 28 फरवरी तक समय था परंतु राज्य में केवल 47 हजार 550 विद्यार्थी इस समयावधि में प्रवेश पा सकें हैं। अब शिक्षा विभाग ने प्रवेश के लिए इस अवधि को बढ़ाते हुए 10 मार्च 2025 कर दिया है जिससे जो प्रवेश नही ले सके है उन्हें भी अवसर मिल जायेगा।





