उत्तर प्रदेश

सरकारी डॉक्टर के निजी प्रैक्टिस पर लगेगी लगाम-जिलाधिकारी

संत कबीर नगर: सरकारी डॉक्टर के निजी प्रैक्टिस पर लगेगी लगाम-जिलाधिकारी

संत कबीर नगर। सरकारी डॉक्टररों के प्राइवेट प्रेक्टिस लगाम लगाने कों लेकर मुख्य सचिव के आदेश के क्रम में डीएम , एसपी,सीएमओ, सीएमएस व एल आई यू ने की बैठक। जिलाधिकारी संतकबीरनगर महेंद्र सिंह तंवर ने सरकारी डॉक्टरों कों चेतावनी दिया हैं कि प्राइवेट प्रेक्टिस करने से बचें। शासन के आदेश का पालन करें उलंघन किया जाना सेवा नियमावली के विपरीत हैं।जिलाधिकारी ने कहा की प्राइवेट प्रेक्टिस करने वालों सरकारी डॉक्टरों कों चिन्हित किया जायेगा जिसके लिए अलग से टीम गठित किया गया सबूत के साथ रिपोर्ट मिलने पर प्राइवेट प्रेक्टिस करने वाले सरकारी डॉक्टर बर्खास्त के लिए शासन कों पत्र भेजा जायेगा और जिले स्तर पर अनुशासनात्मक कार्यवाई की जायेगी। शासन के निर्देश पर प्राइवेट प्रेक्टिस करने वाले सरकारी डॉक्टर पर लगाम कसने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी गठित हुई हैं जिसमे डीएम , एसपी, सीएमओ, सीएमएस एवं एलआईयू विंग शामिल हैं।जिलाधिकारी ने सरकारी डॉक्टरों से अपील भी किया हैं सरकारी सेवा का दायित्व निर्वहन करें। जनपद वासियों कों बेहतर स्वास्थ सेवा प्रदान करें। 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!