A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे
Trending

हिस्ट्रीशीटर फैसल मुस्तफा पर रंगदारी का दूसरा मुकदमा दर्ज

शिवानी जैन की रिपोर्ट

हिस्ट्रीशीटर फैसल मुस्तफा पर रंगदारी का दूसरा मुकदमा दर्जScreenshot 2024 0418 160650 1

 

सिविल लाइंस थाने के हिस्ट्रीशीटर फैसल मुस्तफा पर रंगदारी मांगने का एक और मुकदमा दर्ज किया गया है । पहले ही एक मामले में जेल भेजे गए आरोपी के खिलाफ अब अतरौली निवासी अमर शाह ने शिकायत दर्ज कराई है । अमर शाह के मुताबिक , 21 जनवरी को शमशाद मार्केट जाते समय फैसल और उसके तीन साथियों ने गाली – गलौज , मारपीट और डराने के लिए फायरिंग की । इसके बाद पांच लाख रुपये की मांग की गई । डर के कारण पीड़ित पहले सामने नहीं आया , लेकिन आरोपी के जेल जाने के बाद उसने पुलिस को तहरीर दी । सीओ तृतीय अभय पांडेय के अनुसार , मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!