A2Z सभी खबर सभी जिले की

खरगोन नगर पालिका परिषद द्वारा प्रधानमंत्री आवास मेला 26-27 मार्च को आयोजित

खरगोन: नगर पालिका परिषद खरगोन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत दो दिवसीय आवास मेले का आयोजन 26 एवं 27 मार्च को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।

मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री एमआर निगवाल ने बताया कि यह आवास मेला सुखपुरी नाके, जैतापुर माली धर्मशाला, तालाब चौक पुलिस चौकी, इंदिरा नगर हनुमान मंदिर के पास और रहीमपुरा नगरपालिका उप कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।

आवास मेले के दौरान आवेदकों के फॉर्म ऑनलाइन जमा किए जाएंगे। आवास योजना का लाभ लेने के लिए सभी आवेदकों को अपने परिवार के आधार कार्ड, समग्र आईडी, बैंक पासबुक, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र एवं भूमि से संबंधित दस्तावेज साथ लाने होंगे।

(संवाददाता: दरियाव वासुरे, वंदे भारत लाइव TV न्यूज़)

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!