उत्तर प्रदेशबस्ती

बिना काम के खाते में भेजे गए रुपए, जांच टीम पर पक्षपात का आरोप

बस्ती में ग्राम पंचायत में मनरेगा घोटाला::बिना काम के खाते में भेजे गए रुपए, जांच टीम पर पक्षपात का आरोप

ग्रामीण लल्लन गौड़ ने डीएम से शिकायत की है।

बस्ती के साल्टौआ ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत आमा द्वितीय में मनरेगा घोटाले का मामला सामने आया है। ग्रामीण लल्लन गौड़ ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा। इसमें मनरेगा और अन्य योजनाओं के तहत कराए गए निर्माण कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाया।

शुक्रवार को लेखा समिति की टीम ने स्थलीय जांच की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सीसी रोड की गुणवत्ता जांच महज औपचारिकता थी। रोड की खुदाई कर सामग्री की जांच नहीं की गई। निर्माण में भी गड़बड़ी मिली। मौके पर जेसीबी और ट्रॉली से मिट्टी डाली गई। मजदूरों के नाम पर फर्जी भुगतान का आरोप है।

प्रधान और सचिव पर आरोप

ग्राम प्रधान और सचिव पर जांच टीम से मिलीभगत का आरोप है। कुछ लोगों को 300-300 रुपये देकर उनके खातों से धन निकाला गया। उन्हें दबाव में बयान देने को मजबूर किया गया। एक झोलाछाप के खाते में भी मनरेगा के तहत 20 हजार रुपये से अधिक भेजे गए। जबकि वह कभी मजदूरी कार्य से नहीं जुड़े।

पंचायत भवन से उपकरण गायब

पंचायत भवन से कंप्यूटर मॉनिटर और सीपीयू गायब होने की भी शिकायत है। सरकारी निर्देशों के विपरीत भुगतान पंचायत भवन के बाहर से हो रहा है। शिकायतकर्ता ने निष्पक्ष जांच के लिए मुख्यमंत्री और आयुक्त को पत्र भेजने की बात कही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!