A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिसके साथ हुआ दुष्कर्म, उसी के परिवार के साथ हुई बड़ी वारदात

भिंड रिपोर्टर गोरमी थाना क्षेत्र के अंतर्गत की यह घटना है. पटेल गांव के दबंग जसरथ सिंह गुर्जर ने तीन माह पहले लक्ष्मीनारायण पूरा की रहने वाली एक युवती को बंदूक की नोक पर उठा कर खेतों मे लेजाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और भाग गया. पीड़िता दलित युवती की शिकायत पर गोरमी थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया. इस मामले को लेकर दबंग राजीनामा का दबाब बना रहे थे. 18मार्च को पीड़िता परिवार ने दबंगों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को शिकायती आवेदन दिया. जिस पर पुलिस ने संज्ञान नहीं लिया. दबंगो ने एक बार फिर एकत्रित होकर पीड़ित परिवार पर राजीनामा के लिए दबाब बनाया. पीड़ित परिवार ने राजीनामा से इंकार कर दिया. जिस पर दबंगों ने परिवार के लोगों के साथ मारपीट की, गोली से फायर किये और घरों मे आग लगाकर भाग गए.

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!