बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लूटी गई सोने की चेन बरामद किया
महिला की चेन छीनकर भागे मोटरसाइकिल सवार लुटेरे, पुलिस ने 24 घंटे में पकड़कर माल बरामद किय।
अयोध्या पुलिस की कोतवाली नगर व स्वाट-सर्विलांस टीम ने लूट की घटना का 24 घंटे में खुलासा कर 01 अभियुक्त व 01 बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लूटी गई सोने की चेन बरामद की।
घटना का विवरण: दिनांक 02.04.2025 को दो मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने एक महिला के गले से चेन छीन ली थी। मामले में थाना कोतवाली नगर में मुकदमे दर्ज किए गए थे।
गिरफ्तारी व बरामदगी: मुखबिर व सीसीटीवी फुटेज की मदद से अभियुक्त अर्पित उर्फ मोहित तिवारी (निवासी कृष्णानगर कॉलोनी) व 01 बाल अपचारी को 04.04.2025 को परिक्रमा मार्ग, निकट अफीम कोठी से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से लूटी गई चेन व घटना में उपयुक्त मोटरसाइकिल (UP42AM9177) बरामद हुई।
पुलिस टीम को बधाई: प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार पाण्डेय और चौकी प्रभारी साहिबगंज उ0नि0 संतोष मौर्य के नेतृत्व में टीम ने उत्कृष्ट कार्य किया। अश्विनी पांडे अपनी तेजतर्रार कार्यशैली और अपराधियों पर सख्ती के लिए जाने जाते हैं, वहीं संतोष मौर्य अपनी सूझबूझ और कुशल नेतृत्व के लिए प्रशंसा के पात्र हैं।
इस घटना का 24 घंटे में खुलासा करने पर पुलिस प्रशासन, कोतवाली नगर और साहिबगंज चौकी की जनता ने काफी सराहना की।
















