कांठ: केंद्र और यूपी सरकार की योजनाओं का पात्रों को मिल रहा लाभ: प्रदेश अध्यक्ष
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की बूथ कार्य समिति के साथ बैठक, जन सभा व बैठक में बताई पार्टी की नीतियां और सरकार की आठ वर्ष की उपलब्धियां, मुस्लिमों ने प्रदेश अध्यक्ष को दिया धन्यवाद ज्ञापन
कांठ के दरियापुर में जन सभा में बोलते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह।
कांठ (मुरादाबाद, यूपी)
भारतीय जनता पार्टी के 46 वें स्थापना दिवस पर कांठ विधानसभा क्षेत्र के गांव दरियापुर स्थित बूथ नंबर एक पर आयोजन किए गए कार्यक्रम में भाजपाइयों और ग्रामीणों ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह का जोरदार ढंग से स्वागगत किया। यहां प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ कार्य समिति के साथ बैठक की और बाद में एक गांव काजीपुरा दरियापुर में जन सभा को संबोधित कर पार्टी की नीतियों के बारे में बताया।
दरियापुर में बूथ कार्य समिति संग बैठक करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष।
उन्होंने बूथ कार्य समिति से कहा कि वह पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों के साथ ही केंद्र व यूपी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर लोगों के बीच पहुंचे और बूथ स्तर पर भाजपा को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र व यूपी सरकारें अच्छा कार्य कर रही हैं। आज बिजली, सड़कें, स्वास्थ्य, पानी हर क्षेत्र में देश व प्रदेश को आगे ले जाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने वक्फ बिल को देश और समाज के हित में बताया। प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ कार्य समिति की बैठक बूथ नंबर एक के अध्यक्ष अमीचंद्र सैनी के आवास पर भाजपाइयों के साथ की थी। यहां कांठ के पूर्व भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू और भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने भी बैठक को संबोधित किया।
गांव दरियापुर में भ्रमण करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष।
वहीं दूसरी ओर जन सभा में पूर्व विधायक ने कहा कि यूपी सरकार विकास को बढ़ावा देने का काम कर रही है। पहले की सरकारों में जो कार्य नहीं हो पाए, वह भाजपा सरकार में पूरे हो रहे हैं। हर वर्ग को सम्मान और योजनाओं का लाभ मिल रहा है। यहां जन सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आकाश पाल और संचालन भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सत्यवान राजपूत ने किया। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह कांठ नगर में पूर्व विधायक स्व. लाला रामकृष्ण माहेश्वरी के क्रेसर परिसर में भाजपा नेता मुकेश माहेश्वरी की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। यहां भी उन्होंने पार्टी की नीतियों के बारे में बताया। यहां मुस्लिम समाज के लोगों ने वक्फ बिल को लेकर प्रदेश अध्यक्ष को एक धन्यवाद ज्ञापन दिया।
बूथ कार्य समिति की बैठक में मौजूद भाजपाई।
इस अवसर पर गन्ना समिति चेयरमैन कुंवर सुरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष आकाश पाल, रालोद जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, भाजपा के बिजनौर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉवी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, पुष्पेंद्र चौधरी, जिला महामंत्री राजन विश्नोई, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री निरूपम विश्नोई, रिजवान अल्वी, रिजवान अहमद, मंडलाध्यक्ष अंकुश चौहान, राजपाल प्रजापति, सूरज सिंह, मुनीष चौहान, दीपक चौहान, मधु चौहान, रेखा विश्नोई, अभय विश्नोई, साजिद इदरीश, मोहम्मद अय्यूब, मरगूब खां, पूर्व चेयरमैन आबिद अंसारी, डॉ. मोहम्मद युसूफ, सीपी सिंह, जीतू वर्मा, चंचल सिंह, सुमित दिवाकर, चौधरी हुक्म सिंह, महीपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख ठाकुरद्वारा वीर सिंह, ऋषिपाल सिंह कुंदरकी आदि उपस्थित रहे।
कांठ नगर में लोगों को पार्टी की नीतियां बताते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष।कांठ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को धन्यवाद ज्ञापन देते मुस्लिम समाज के लोग।
सुमन मीणा की पहल से जमवारामगढ़ क्षेत्र में दो दिवसीय वृहद वृक्षारोपण एवं वितरण कार्यक्रम जन भागीदारी से बनेगा हरित जमवारामगढ़ – सुमन मीणा
23/08/2026
संत समागम में बुलंद हुई ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ की आवाज़;सीएम धामी ने इसे राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण कदम बताया
23/08/2026
प्रेम प्रसंग के शक में पिता ने अपनी नाबालिक बेटी को उतारा मौत के घाट
23/08/2026
विश्व आदिवासी दिवस पर खुटिया में गूंजा अधिकार और संस्कृति का संदेश, दीपक प्रताप देव ने युवाओं से किया एकजुट होने का आह्वान
23/08/2026
11वीं हरियाणा राज्य ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए ट्रायल संपन्न रेवाड़ी, 23 अगस्त। 11वीं हरियाणा राज्य ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए आज ट्रायल आयोजित किए गए, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ट्रायल में अंडर-14 लड़कों में दीपेश, गौरव व कार्तिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि लड़कियों में अंशिका, प्रेरणा और रूमल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-16 वर्ग में 60 मीटर दौड़ में उज्जवल ने प्रथम, रविंद्र ने द्वितीय तथा शौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। U-17 वर्ग में 60 मीटर दौड़ में भानी ने प्रथम, वंशिका ने द्वितीय तथा अल्का ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार U-18 100 मीटर दौड़ में लक्ष्य ने प्रथम तथा अनुज/अनुज्यंत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं U-18 वर्ग की 1 किलोमीटर दौड़ में तुलसी ने प्रथम तथा मनिता/मनितावी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर सचिव विशाल यादव व विकास पुनिया ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों में मेहनत और अनुशासन से सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान जितेंद्र, शिवपाल, दीपक, ईश्वर व डीपी संजय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
23/08/2026
महिला ने पति और प्रेमी के साथ रहने का किया ड्रामा पुलिस के सामने फंसा पेच
23/08/2026
कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार
23/08/2026
बारिश के बीच शहर के व्यवस्थाओ का जायजा लेने मैदान में उतरी महापौर श्रीमती प्रीति सूरी
23/08/2026
(no title)
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!