उत्तर प्रदेश

भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी जिसका हमें गर्व है—वीरेंद्र सिंह मस्त

बलिया-बैरिया।खंड विकास कार्यालय बैरिया के सभागार में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें वक्ताओं ने पार्टी की विभिन्न नीतियों के बारे में बताया।कार्यक्रम का शुभारंभ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया गया।सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है। जिसमें लोकतांत्रिक परंपराओं का निर्वाहन किया जाता है। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए सत्ता नही, राष्ट्र प्रथम होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। जिसका हमें गर्व है जो राष्ट्र के लिए काम करती है।उन्होंने केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता से बताने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।उन्होंने बलिया के सत्तू को एक जनपद एक उत्पाद में चयन होने पर खुशी व्यक्त की साथ ही मोटे अनाज के उत्पादन करने पर जोर दिया।आयोजित कार्यक्रम को बैरिया ब्लाक प्रमुख मधु सिंह बेलहरी के प्रमुख प्रतिनिधि मृतुन्जय तिवारी पुर्व  विधायक सुरेन्द्र सिंह विजय लक्ष्मी सिंह अमिताभ उपाध्याय परमेश्वर गिरी जयप्रकाश साहू मुक्तेश्वर सिंह अरविंद सिंह ने संबोधित किया।अध्यक्षता राष्ट्रीय परिषद के सदस्य विजय बहादुर सिंह व संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने किया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!