
वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: मप्र• के छतरपुर के गढा के बाबा बागेश्वर धाम बालाजी का एक मंदिर महाराष्ट्र के भिवंडी मे भी स्थापित हो गया है। सोमवार 14 अप्रैल 2025 को सुबह लगभग 8-9 बजे के बीच शुभ मुहूर्त पर विद्वान पंडितों के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ बाबा बागेश्वर धाम बालाजी , श्री गणेश जी, श्री सीताराम और भगवान शिव जी की मूर्तियों की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा करवाई गई। इस शुभ अवसर पर श्री बागेश्वर बालाजी सनातन मठ प्राण प्रतिष्ठा समारोह बद्रीनाथ के महाराज, मुख्य आयोजक -रूद्र प्रताप तिवारी जी, गोविंद नामदेव जी सहपरिवार उपस्थित रहे। प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत हनुमंत यज्ञ की पूर्ण आहूति दी गई। इस अवसर पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी, मंत्री प्रतिमा बागड़ी भी शामिल हुए। ज्ञात हो कि बाबा बागेश्वर धाम बालाजी का दूसरा मंदिर महाराष्ट्र मे बना है जहां पर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को दरबार लगाते समय पर्ची लिखने पर चुनौती दी गई थी। पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का भिवंडी महाराष्ट्र मे 5 अप्रैल से 11 अप्रैल तक श्रीमद्भागवत कथा और इसके बाद हनुमंत यज्ञ चल रहा था, जिसका समापन कार्यक्रम आज सोमवार को हुआ। जिसके बाद धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री प्राण प्रतिष्ठा मे शामिल हुए। वर्ष 2023 के मार्च महिने मे बागेश्वर धाम बालाजी मठ का भूमिपूजन धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने महाराष्ट्र के भिवंडी मे किया था। आज दो वर्ष पश्चात 14 अप्रैल 2025 को इस मंदिर मे मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई भिवंडी महाराष्ट्र में भी बागेश्वर बालाजी सनातन मठ मे दर्शन सकते है। जानकारी के अनुसार यहां पर एक बड़ा हॉल भी बना गया है जिसमे दिव्य दरबार लगाया जा सकेगा जहां पर बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री समय निकालकर पहुंच सकतें हैं और भक्तों से मुलाकात भी हो सकता है। मध्यप्रदेश के छतरपुर के गढा के बाद महाराष्ट्र के भिवंडी मे बाबा बागेश्वर धाम बालाजी का यह दूसरा सनातन मंदिर है।