A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

बढ़ती हुई तेज गर्मी, शहर के 33 चौराहों पर ब्लिंकर मोड पर रहेंगे सिग्नल

20250420 130851 वंदेभारतलाइवटीव न्युज नागपुर-: नागपुर शहर का तापमान अब लगभग 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच रहा है। इस तेज गर्मी धूप तपन के बीच यातायात मे भी परेशानी होती है। यातायात विभाग ने नागरिकों और वाहन चालकों को राहत देने के उद्देश्य से चौराहों पर सिग्नलों पर खड़े रहने से राहत देने का विचार किया है। चौराहों पर अब दोपहर में एक बजे से लेकर शाम के चार बजे तक सिग्नलों को ब्लिंकर मोड़ पर रखने का निर्णय लिया गया है, जहां पर दोपहर के समय में यातायात बहुत कम रहता है। शहर के 33 चौराहों का चयन इसके लिए किया गया है। यातायात विभाग पुलिस आयुक्त अर्चित चांडक जी ने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए नागपुर शहर के समी प्रमुख चौराहों पर सिग्नल व्यवस्था लगाई गई है। नागपुर शहर मे इन दिनों लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है ऐसे मे वाहन चालकों को सिग्नलों पर सिग्नल हरा होने तक खड़े रहकर इंतजार करना पड़ता है।गर्मी मे दोपहर के समय मे वाहनों का चलना कम हो जाता है। भीषण गर्मी मे सिग्नलों पर खड़े रहकर इंतजार करना मुश्किल होता है। इसी बात को ध्यान देते हुए यातायात विभाग ने शहर के विभिन्न चौराहों पर 33 ऐसे सिग्नलों का चयन किया है जहां पर दोपहर मे वाहन चालकों के आने जाने के लिए सिग्नलों को ब्लिंकर मोड पर रखा जा सकता है। इनमे-: लेडीज क्लब चौक, जीपीओ, मोहनी कॉम्पलेक्स, पुलिस तालाब टी पाइंट, वीसीए, मोहम्मद रफी चौक, कन्नमवार चौक, हिसलोप कॉलेज चौक, राजारानी चौक, धरमठ वाई पाइंट, अजित बेकरी चौक, हिन्दुस्तान कॉलोनी, अहिंसा चौक, आज्ञारामदेवी चौक, टेलीफोन एक्सचेंज चौक, अंबेडकर चौक, कमाल चौक, डीपी रोड टी पाइंट, टीबी वार्ड चौक, पुरूषोत्तम बाजार चौक, नीरी । इनमे से टी पाइंट, माता कचेरी चौक, जयताला बाजार चौक

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!