उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा थाना नगर अन्तर्गत चौकी करहली में निवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन करते हुए प्रांगण में वृक्षारोपण किया

✍️अजीत मिश्रा✍️

बस्ती ,उत्तर प्रदेश 22 अप्रैल 2025

पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा थाना नगर अन्तर्गत चौकी करहली में निवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन करते हुए प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया।

पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन द्वारा क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी के मौजूदगी में थाना नगर अन्तर्गत चौकी करहली में निवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन करते हुए थानाध्यक्ष नगर देवेन्द्र सिंह व प्र0चौकी करहली के साथ प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर पुलिस बल के साथ साथ क्षेत्र के आज्ञाराम चौधरी व सम्मानित गणमान्य नागरिक उपस्थित होकर पुलिस अधीक्षक बस्ती को पुष्प गुच्छ भेंट किया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा सर्किल कलवारी अन्तर्गत थाना नगर क्षेत्र में बन रहे पिंक बूथ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!