A2Z सभी खबर सभी जिले कीCOVID-19FinanceInsuranceLok Sabha Chunav 2024Technologyअन्य खबरेउत्तर प्रदेशकृषिटेक्नोलॉजीमनोरंजनलखीमपुरलखीमपुर खीरी

पहलगाम आतंकी हमले के प्रति आक्रोश एवं शोक संवेदना के साथ दी श्रद्धांजलि

पहलगाम आतंकी हमले के प्रति आक्रोश एवं शोक संवेदना के साथ दी श्रद्धांजलि

InShot 20250425 014129876लखीमपुर खीरी में आज दिनांक 24 अप्रैल 2025, दिन गुरुवार को विद्यालय ’सनातन धर्म सरस्वती विद्या मन्दिर बालिका इंटर कॉलेज, मिश्राना, लखीमपुर खीरी में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर एक शोकसभा आयोजित की गई विद्यालय की प्रधानाचार्य शिप्रा बाजपेई ने बताया कि 22 अप्रैल, पृथ्वी दिवस के दिन पूरी पृथ्वी पर मानवता को झकझोरने वाली आतंकी घटना जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई। जिसमें लोगों के धर्म पूछ-पूछकर, लोगों को टारगेट बनाकर 26 हिन्दुओं की हृदय विदारक हत्या कर दी गई। जिसमें दो विदेश सैलानी भी शामिल थे पहलगाम की इस आतंकी हमले की खबर सुनकर हम सभी स्तब्ध हैं और अत्यन्त दुःखी हैं। शहीद हुए लोगों के परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएँ हैं। सरकार से अनुरोध है कि इस हमले के पीछे जिम्मेदार आतंकवादियों को ऐसी कड़ी सजा दिलायें जो आगे के लिए नजीर बन जाये और घाटी में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित रहे। हम सभी उन दिवगंत लोगों के लिए प्रभु से प्रार्थना करते हैं उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें और उनके परिवारीजनों को इतना साहस और धैर्य प्रदान करें कि वे इस असीम दुःख को सह सकें। सभी लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर उन दिवंगत जनों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

लखीमपुर खीरी से संवाददाता अनिल कुमार की खास रिपोर्ट

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!