A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेराजस्थान

पहलगाम हमले के विरोध में कोटड़ा रहा बंद 

पहलगाम हमले के विरोध में कोटड़ा रहा बंद 

लिम्बाराम उटेर
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़VideoCapture 20250424 221030

कोटड़ा पहलगाम हमले के विरोध में दिनांक 24 अप्रैल गुरुवार को कोटड़ा कस्बा बंद रहा। कोटडा कस्बे में रैली निकाल राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार लालाराम मीणा को ज्ञापन सौंपा गया। कोटडा हिंदू समाज अध्यक्ष पूरणताल प्रजापत ने बताया कि आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में गोली मारने से समग्र समाज में रोष है। हमले के विरोध में सर्व हिंदू समाज ने कोटड़ा कस्बा बंद कर माताजी मंदिर पर एकत्रित हुए। जहां से मुख्य बाजार, कोतवाली, लखारा बाजार, सोनी बाजार, सदर बाजार होते हुए गणेश चौराहा, कस्बे के मुख्य मार्ग से रैली निकालते हुए उपखण्ड कार्यालय पहुंचें। यहां पर दो मिनट मौन रखकर मृतकों को ब्रद्धांजलि दी गई। वहीं गद्दारों को गोली मारने, पाकिस्तान हाय हाय, मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान किशन पंड्या, एडवोकेट हिम्मत तावड़, सवजी राम खैर, पूरणलाल प्रजापत ने संबोधित किया। थानाधिकारी रामरूप मीणा जाब्ते सहित मौजूद रहे।IMG 20250424 WA0007

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!