
अयोध्या
राम जन्मभूमि परिसर में प्रवेशकर एक मुस्लिम महिला राम मंदिर के अंदर घूमी. मंदिर से बाहर निकलते वक्त सुरक्षा कर्मियों ने महिला को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।महिला महाराष्ट्र की रहने वाली बताई जा रही है।वहीं, राम मंदिर में एक युवक कैमरे वाले चश्मे के साथ परिसर में प्रवेश करते हुए पकड़ा गया।
पुलिस के मुताबिक महिला शुक्रवार दोपहर में कुछ महिलाओं के साथ मंदिर में दर्शन करने पहुंची थी। वह अपने चेहरे को नीले रंग के कपड़े से बांधे हुई थी. सुरक्षा कर्मियों को संदेह हुआ तो उसे निकास द्वार पर रोक लिया गया। जब उससे पूछताछ की गई तो वह पुलिस से ही उलझ गई।
आनन फानन में सुरक्षा कर्मियों ने इस मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। पुलिस के मुताबिक मंदिर में पकड़ी गई महिला को राम जन्मभूमि थाने भेज दिया गया ।जहां उससे पूछताछ कर नाम और पते के आधार पर सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है। महिला को महिला थाना में रखा गया है। पूछताछ में महिला ने महाराष्ट्र का पता बताया है उसने अपना नाम इरिम बताया है। इसके बाद पुलिस अब महिला के परिजनों से संपर्क कर रही है।पुलिस के मुताबिक महिला की परिजनों को बुलाया गया है।
राम मंदिर परिसर में एक युवक कैमरे वाला चश्मा लगाकर प्रवेश करते हुए पकड़ा गया. उसे पूछताछ के लिए राम जन्मभूमि थाने लाया गया। सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी के मुताबिक युवक के बताए पते और नाम का सत्यापन कराया जा रहा है।
वहीं, पकड़ी गई महिला के परिजनों को बुलाया गया है।


