विकासखंडों में चंद मिनट में सिमट रही ग्राम पंचायत सोशल ऑडिट
✍️अजीत मिश्रा✍️
बस्ती (यूपी)
।।विकासखंड बनकटी, गौर, बहादुरपुर, बस्ती सदर एवं सल्टौवा गोपालपुर में चंद मिनट में सिमट रही ग्राम पंचायत सोशल ऑडिट।।
⭐बीआरपी तरुण कुमार वर्मा नियुक्ति के बाद पहले ही ग्राम पंचायत बाघापर विकासखंड बनकटी की सोशल ऑडिट में जिला विकास अधिकारी की मिली भगत से पूरी तरह भ्रष्टाचार में रहे लिप्त⭐
बस्ती जनपद में चल रही सोशल ऑडिट के ऑडिटर बनकटी के ग्राम पंचायत चित्राखोर में तरुण कुमार वर्मा एवं विकासखंड गौर के ग्राम पंचायत बावरपारा के ऑडिटर श्रीकांत तिवारी अपने ग्राम पंचायत की बैठक को जल्दी-जल्दी निपटा कर खाना पूर्ति करके सोशल ऑडिट को किए संपन्न सूत्र बताते हैं कि श्रीकांत तिवारी ने एक परसेंट के माध्यम से ग्राम प्रधान से 14000 रुपया प्राप्त किये इसी तरह तरुण कुमार वर्मा भी ग्राम प्रधान की दबंगई से मात्र 10 मिनट में करोड़ों का खर्च करने वाली ग्राम पंचायत चित्राखोर की सोशल ऑडिट बैठक को संपन्न करा कर अच्छी रकम प्राप्त कर सूत्रों के मुताबिक सादे पेपर पर हस्ताक्षर कराकर हुए रफू चक्कर हो जाते हैं निदेशालय की मंशा के अनुरूप सोशल ऑडिट कार्य संपन्न नहीँ किया जा रहा है जिस पर पत्रकार टीम द्वारा जानकारी लेने पर सकारात्मक जवाब न देकर ग्राम प्रधान और ऑडिटर तरुण वर्मा आधे अधूरे कागजात पर हस्ताक्षर कराकर धन का लेनदेन करके सोशल आडिट निदेशालय की गरिमा को कर रहे हैं शर्मसार इस प्रकार घटिया रूप से चल रही ग्राम पंचायत सोशल ऑडिट बैठक के पीछे जिला विकास अधिकारी द्वारा ग्राम विकास अधिकारी सचिव से फोन के माध्यम से आर्थिक मुलाकात करने की सूचना सूत्र बताते हैं जिससे ग्राम पंचायत सोशल ऑडिट पूरी तरह खिलवाड़ साबित हो रही है यदि बस्ती जनपद के तेजतर्रा जिलाधिकारी महोदय योग मुख्य विकास अधिकारी महोदय मामले को संज्ञान में लेकर भ्रष्टाचार पूर्ण चल रही ग्राम पंचायत सोशल ऑडिट को संज्ञान में ले तो पर्दा उठकर सामने आएगा और ग्राम विकास अधिकारी करवाई पूर्ण कर लेते हैं 80% ग्रामीणों को पता पता ही नहीं चलता है ग्राम पंचायत सोशल ऑडिट निदेशालय के निर्देश का पालन होने पर आदर्श सोशल ऑडिट संपन्न होगी यदि जिला स्तरीय उच्च अधिकारी मामले को संज्ञान में नहीं लेते हैं तो जिला विकास अधिकारी अजय कुमार सिंह के द्वारा भ्रष्टाचार पूर्ण ग्राम पंचायत सोशल ऑडिट संपन्न कराई जाती रहेगी इसके जिम्मेदार जिले के उच्च अधिकारी माने जाएंगे आप देखना है जिला विकास अधिकारी के इस कारनामे पर क्या कार्रवाई बनती है l













