
वंदेभारतलाइवटीव न्युज-: रेलवे ने अपनी यात्रियों की यात्रा सुविधा के लिए दपूम रेलवे नागपुर रेल मंडल प्रशासन द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी रेलवे-स्टेशन पर संयुक्त टिकट काउंटर, यूटीएस सह पीआरएस की शुरुआत की है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक दिलीप सिंह जी के मार्गदर्शन में यह पहल सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया है। इतवारी स्टेशन पर मौजूद अब सभी अनारक्षित टिकट बुकिंग काउंटर यूटीएस संयुक्त टिकट काउंटर में बदला गया है। अब यहां से यात्रीगण एक ही जगह पर अनारक्षित और आरक्षित दोनों प्रकार के टिकट प्राप्त कर सकेंगे। इस सुविधा के आरंभ होने से रेल यात्रियों का समय बचेगा और उन्हें लंबी कतारों में लगकर टिकट लेने की परेशानी से भी छुटकारा मिलेगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक दिलीप सिंह के अनुसार चांदाफोरट स्टेशन पर भी दिव्यांगजनों के लिए विशेष पहल की गई है। यहां पर दिव्यांगजनों के लिए उपलब्ध अनारक्षित टिकट काउंटर को आरक्षित टिकट प्रणाली से जोड़ा गया है। अब यहां पर एक ही काउंटर से दिव्यांगजन आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट प्राप्त कर सकेंगे। नागपुर मंडल के सभी स्टेशनों पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं एवं दिव्यांगजन सुविधाओं को भी विस्तार किया जा रहा है।





