बकेवर इटावा।*
जिला इटावा की थाना बकेवर के अंतर्गत बकेवर हाईवे पुल के पास सर्विस रोड आस-पास ऑटो चालकों की मनमानी से![]()
![]()
घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। तथा कस्बा के मुख्य सड़क तथा आसपास के अन्य क्षेत्रों में सवारियों को ढोने वाले ऑटो रिक्शा नियमों को ताक पर रखकर लोगों के लिए असुविधा का कारण बन रहे हैं। गौरतलब है कि क्षेत्र में काफी संख्या में ऑटो रिक्शा हैं जो कि प्रतिदिन लोगों को इधर से उधर लाने व ले जाने का काम करते हैं। उक्त ऑटो रिक्शा ट्रैफिक नियमों को ताक पर रखकर लोगों की जान की परवाह किए बगैर सडकों पर मौत बन घूम रहे हैं। एक दूसरे से पहले व ज्यादा सवारिया बैठाने की होड़ में ऑटो चालकों का लडऩा-झगड़ना आम बात है। क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर ये कानून के साथ-साथ सवारियों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। कस्बा बकेवर के हाईवे सर्विस रोड पर कहीं भी खड़ी सवारी को देखते ही ऑटो रिक्शा की ब्रेक लगा दी जाती है।रिक्शा चालकों को पीछे किसी वाहन के आने की कोई परवाह नहीं होती।ऑटो रिक्शा की अचानक ब्रेक लगने के कारण पीछे आ रहे वाहन चालकों को वाहन नियंत्रित करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। कई बार तो ब्रेक लगाते-लगाते वाहनों की टक्कर भी हो जाती है। वहीं स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि कोई दुर्घटना होने पर ऑटो चालक उल्टा दूसरे वाहन चालक का ही कसूर निकालकर झगड़ने लगते है।ज्यादा पैसा कमाने के लिए ओवरलोड ऑटो चालकों के लिए पैसे के आगे किसी सवारी की जान की कोई कीमत नहीं है क्योंकि चालक ऑटो में क्षमता से कई गुणा ज्यादा सवारियां बैठाकर चलते हैं। यहां तक कि चालक द्वारा अपने दोनों ओर भी सवारियों को बैठा लिया जाता है। पैसे के लालच में ऑटो रिक्शा ओवरलोड होकर चलते हैं। बड़ी हैरानी की बात है कि ओवर ब्रिज हाईवे पुल के पास कस्बा चौकी होने के बावजूद भी पुलिस उन्हें रोकने या उन पर कोई कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं जुटा पाती। केवल खानापूर्ति के लिए कुछेक ऑटो रिक्शा के चालान कर दिए जाते हैं। यही नहीं अक्सर ऑटो रिक्शा चालक अपने वाहन में गाने की ऊंची आवाज करके रोड पर ध्वनि प्रदूषण करते भी नजर आते हैं। बकेवर ओवर ब्रिज पर पर जाम का मुख्य कारण बनते हैं थ्री व्हीलर बकेवर औरैया मार्ग व बकेवर भरथना मार्ग पर जाम लगवाने में ऑटो चालकों की मुख्य भूमिका रहती है। वहीं ऑटो चालकों पर ना ही ड्राइवरिंग लाइसेंस ओर ना ही ऑटो के पूरे प्रपत्र मौजूद हैं उसके बावजूद भी रोड पर ऑटो चालक अपने ऑटो को दौड़ाते नजर आते है।कस्बा बकेवर चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि बहुत जल्द ऑटो चालकों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर उनके प्रपत्र चेक किए जाएंगे।व ऑटो चालकों पर कार्रवाई की जाएगी।।