उत्तर प्रदेशताज़ा खबर

वेतन न मिलने से सीएचओ के आत्म हत्या करने का पत्र वायरल

बेलगाम अफसरशाही सरकार की मंशा को कर रही तार तार अधिकारियों को मिला सीयूजी नंबर ड्राइवर और ओएसडी के हाथ का बढ़ा रहा शोभा

अंबेडकरनगर
जिले में बेलगाम हुई अफसरशाही सरकार की मंशा को तार तार कर रही है । जनता की समस्या को सुनने के लिए अधिकारियों को मिला सीयूजी नंबर ड्राइवर और ओएसडी के हाथ की शोभा बढ़ा रहा है । डीएम से लेकर सीएमओ तक किसी से भी सीयूजी नंबर पर बात करना आसान नहीं है । जिले में तैनात एक अधिकारी ने आत्म हत्या करने का पत्र लिख कर सीएमओ सहित कई अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है । लेकिन अधिकारी हैं सीयूजी नंबर पर बात कर मामले की जानकारी भी देना नही चाहते।बंदीपुर केंद्र पर तैनात सी एच ओ रिजवान अली ने एक पत्र लिख कर आत्महत्या करने की बात कही है । रिजवान ने आरोप लगाया है की कई महीनो से वेतन नहीं मिला। खर्चा के लिए उसके पास कोई पैसा नहीं है। इस लिए वह आत्महत्या करने जा रहा है । सीएचओ का पत्र वायरल हो गया है । इस पत्र और मामले की वास्तविकता जानने के लिए डीएम और सीएमओ के सीयूजी नंबर पर अनेको बार फोन किया गया लेकिन दोनों ही नंबर ओएसडी या तो ड्राइवर के पास था। और यही जवाब बार बार मिलता रहा कि साहब अंदर हैं ।

[yop_poll id="10"]
Show More

ANGAD YADAV AMBEDKAR NAGAR UP

🌺 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समाचार पत्र 🎥 उत्तर प्रदेश 🌺🌺
Back to top button
error: Content is protected !!