

कांठ (मुरादाबाद, यूपी)।
25 विधानसभा क्षेत्र कांठ के कोकरपुर स्थित एक फार्म हाउस में राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी हाईकमान के निर्देश पर आयोजित किए गए विधानसभा स्तरीय पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन में पहुंचे मुख्य अतिथि भाजपा के यूपी अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि आज राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती को त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंर्तगत मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर ने देश और समाज के लिए अनेकों कार्य किए थे, आज उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी देश, समाज, धर्म, संस्कृति और धरोहर को ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी सरकार विकास को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बिजली, विकास, सड़कों सभी मुद्दों पर मजबूती के साथ कार्य कर रही है। चुनाव के दौरान भाजपा ने देशवासियों से जो वायदे किए थे, उन सभी को एक-एक कर पूरा किया जा रहा है।

उन्होंने पिछले दिनों पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस आतंकी हमले का बदला लेने का जो ऐलान देशवासियों से किया था, उसे भारतीय सेना ने पूरा करके दिखाया है, आज भारत की सेना ने शौर्य और पराक्रम दिखाकर दुनिया को भारत की ताकत का एहसास करने का काम किया है। सेना की इस वीरता को देश हमेशा याद रखेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील भी भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं और सम्मेलन में मौजूद लोगों से की।

इस अवसर पर कांठ के निवर्तमान भाजपा विधायक राजेश कुमार सिंह उर्फ चुन्नू, भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, शहर विधायक रितेश गुप्ता, जिला महामंत्री राजन विश्नोई, महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडुला, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, गोसेवा आयोग सदस्य दीपक गोयल, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, मेयर विनोद अग्रवाल, पूर्व सांसद वीर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, सहकारी गन्ना विकास समिति सभापति कुंवर सुरेंद्र सिंह विश्नोई, अंकुश चौहान, धर्मपाल सिंह, आंचल चौधरी, सुमित दिवाकर, चौधरी हुक्म सिंह, डॉ. रामकिशोर सिंह, डॉ. अंगद चौहान, विनोद सैनी, चंचल पाल आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
✍️रिपोर्ट: पंकज कुमार, कांठ।








