A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

अभिभावक अध्यापक मीटिंग में सराहा कालेज का शैक्षणिक वातावरण

राजकुमार अश्क

शिक्षा, अनुशासन और संस्कार के समन्वय से गढ़ा जा रहा छात्रों का उज्ज्वल भविष्य

शिवव्रत सिंह एकैडमी 10वीं और 12वीं के अन्य की तुलना में श्रेष्ठतम प्रदर्शन से बना शिक्षा का आदर्श केंद्र

शाहगंज (जौनपुर)।

श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, कलान की शाखा शिवव्रत सिंह चिल्ड्रेन एकैडमी, अरगूपुर कला /कलान में पैरेंट्स-टीचर्स मीटिंग (PTM) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया और विद्यालय की शिक्षा प्रणाली, अनुशासन, संस्कार एवं शैक्षणिक गुणवत्ता की मुक्तकंठ से सराहना की।

श्रीमती सरस्वती मिश्रा, एक अभिभावक ने कहा, “विद्यालय इस क्षेत्र में शिक्षा की नई मिसाल बनकर उभरा है। इस वर्ष विद्यालय को सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 4 स्टार ग्रेडिंग प्राप्त हुई है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट दोनों स्तरों पर 100% परीक्षा परिणाम विद्यालय की गुणवत्ता को दर्शाता है।”

विपेंद्र कुमार सिंह ने कहा, “एक छोटे से गाँव में बड़े शहरों जैसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलना सौभाग्य की बात है। इसके लिए हम विद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, विशेषकर प्रबंधक श्री शशिप्रकाश सिंह, प्रबंध निदेशक डॉ. वेदप्रकाश सिंह तथा डायरेक्टर श्री शशांक सिंह के साथ ही प्रधाचार्य रुद्र प्रताप सिंह का अथक प्रयास सराहनीय है।”

पत्रकार देवेंद्र शुक्ला, जो स्वयं भी एक अभिभावक हैं, ने कहा, “इस विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और अनुशासन की विशेष झलक देखने को मिलती है। इस बार की बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा है। हम पूर्ण विश्वास से कह सकते हैं कि यहां से पढ़कर बच्चे अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएंगे।”

विद्यालय के उपप्रधानाचार्य श्री रवि सिंह ने कहा, “हमारा सतत प्रयास है कि बच्चों को न केवल उत्कृष्ट शिक्षा मिले बल्कि वे अच्छे संस्कार, शिष्टाचार, अनुशासन और सर्वांगीण विकास की ओर भी अग्रसर हों। साथ ही खेल, कला, नृत्य, आत्मरक्षा जैसे क्षेत्रों में भी उन्हें सशक्त बनाया जा रहा है।”

PTM के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों—अनिल सिंह, प्रमोद पाल, अमित त्रिपाठी, पंकज पांडेय, अनुरोध दुबे, किरण सिंह, नीलू सिंह, ऋचा सिंह, ज्योति त्रिपाठी आदि की सराहनीय भूमिका रही।

[yop_poll id="10"]
Show More

राज कुमार सेठ

मैं एक प्राइवेट टीचर हूँ। पत्रकारिता मेरा शौक है।
Back to top button
error: Content is protected !!