A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशजालौन

डेयरी संचालक का शव पेड़ से फांसी पर लटका मिला

IMG 20250603 WA0179 2

रामपुरा , जालौन । दूध डेयरी संचालक का शव खेतों में नीम के पेड़ से फांसी पर लटका हुआ मिला है । प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है ।
रामपुरा थानातर्गत नगर पंचायत ऊमरी के मोहल्ला कंजौसा वार्ड नंबर 5 निवासी जितेंद्र सिंह परिहार उर्फ भूरे उम्र लगभग 32 वर्ष पुत्र अभिलाख सिंह परिहार का शव ऊमरी माधौगढ़ रोड से टीहर माइनर के पास खेतों में नीम के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका होने की सूचना से सनसनी फैल गई । बताया जाता है कि मृतक जितेंद्र सिंह अपने पिता अभिलाख सिंह परिहार के दो पुत्रों में दूसरे नंबर का बेटा था व तीन वर्षीय एक पुत्र का पिता भी था। अपने परिवार के भरण पोषण हेतु वह दूध डेयरी का संचालन एवं बलकट (बार्षिक किराये) पर खेत लेकर खेती भी करता था इस वर्ष भी मृतक जितेंद्र ने बलकट पर तमाम खेती जोती थी लेकिन लागत एवं उत्पादन का सही अनुपात न लगने से उसे खेती में बड़ा नुकसान हुआ इसके कारण वह कर्जदार होकर अवसाद ग्रस्त हो गया और वह अपनी जीवन लीला समाप्त करने की बात करने लगा , इसी के चलते 8-10 दिन पूर्व जितेंद्र लापता हो गया था परिवार वालों ने पुलिस की मदद से उसका मोबाइल सर्विलांस पर लगवा कर जगम्मनपुर पंचनद के जंगल में उसे सुरक्षित खोज लिया था व समझा बूझाकर घर ले आए थे । सोमवार की शाम को वह फिर लापता हो गया और काफी खोजने पर नहीं मिला । आज मंगलवार की सुबह जितेंद्र सिंह का शव टीहर माइनर के पास खेतों में नीम के पेड़ से फांसी पर झूलता मिला है। इस घटना की जानकारी मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर रामपुरा थाना के ऊमरी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक भरत सिंह मय हमराही ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए उरई भेजा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!